“तुझमें रब दिखता है” गाने पर दुल्हन ने रो-रोकर किया ऐसा डांस, मेहमानों की आंखों से भी निकल पड़े आंसू

सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी से जुड़े हुए अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें से कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं तो कुछ भावुक भी कर देते हैं। कई वीडियो में दूल्हा-दुल्हन खुशी से डांस करते हुए नजर आते हैं, तो कई मंडप पर फेरे लेते हुए मस्ती करते हुए दिखते हैं। वहीं दुल्हन की विदाई से जुड़े हुए कई वीडियोज भी देखने को मिलते हैं, जिसे देखकर हर कोई इमोशनल हो जाता है।

दुल्हन की विदाई ऐसा पल होता है, जिसमें ना सिर्फ दुल्हन और उसके परिवार वाले रोते नजर आते हैं बल्कि वहां मौजूद तमाम लोगों की आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। इस तरह के वीडियो हर किसी को भावुक कर देते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन ने रोते हुए स्टेज पर डांस किया। दुल्हन का यह परफॉर्मेंस ऐसा होता है कि वहां आसपास मौजूद मेहमानों की आंखों में भी आंसू आ गए।

दुल्हन ने किया इमोशनल डांस

वैसे देखा जाए तो आजकल शादियों में दूल्हा और दुल्हन का डांस करना आम बात हो गई है। स्टेज पर कपल जमकर डांस करते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा स्टेज पर कभी कभार अकेले दुल्हनों का भी डांस परफॉर्मेंस देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें दुल्हन का डांस इतना इमोशनल है कि आप भी इस वीडियो को देखकर जरूर रो पड़ेंगे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन स्टेज पर डांस कर रही है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की सुपरहिट फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” का हिट गाना “तुझमें रब दिखता है” बज रहा है। वीडियो में दुल्हन को स्टेज पर डांस करते हुए देखा जा सकता है और उसकी आंखों में आंसू भरे हुए हैं। स्टेज के चारों तरफ काफी मेहमान बैठे हुए हैं और वह भी बड़े ही ध्यान से दुल्हन का डांस देख रहे हैं।

दुल्हन का डांस देखते हुए सभी मेहमान काफी गंभीर हो जाते हैं। दुल्हन डांस करते-करते काफी इमोशनल हो जाती है और रोने लगती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज के सामने अपने बैठे अपने माता-पिता को देखकर दुल्हन डांस करते हुए सिर झुकाकर बैठ जाती है। इतने में वहां बैठे सभी मेहमान उसके इमोशनल डांस को देखकर खुद को रोक नहीं पाते हैं और उनकी आंखों से भी आंसू निकल पड़ते हैं।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Orchid beauty care (@d_d_makeover_)

आपको बता दें कि इस इमोशनल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर d_d_makeover_ नाम के पेज द्वारा साझा किया गया है। इस वीडियो को 4 लाख 52 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यह वीडियो लोगों को जितना पसंद आ रहा है, उतना ही लोग इस वीडियो को देखकर भावुक हो गए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग ढेरों इमोशनल और प्यार भरे कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “पैरेंट्स से ज्यादा प्यार बच्चों को कोई नहीं कर सकता।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा “दिल को छू गया।” ऐसे ही और भी कई यूजर्स हैं, जो वीडियो पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।