घूंघट में ही ऐसा जोरदार नाचीं नई नवेली दुल्हन, कि देखने वाले देखते ही रह गए, Video वायरल

इंटरनेट की दुनिया पर वीडियोस की भरमार है। हमें इंटरनेट पर तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो भावुक कर देने वाले होते हैं, तो कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि लोग उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं और वह वायरल हो जाते हैं। वैसे देखा जाए तो इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी हुई बहुत सी वीडियोस वायरल हो रही हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं भारत में होने वाली शादियों में डांस की बहुत अहम भूमिका होती है।

अगर शादी में डांस ना हो तो माहौल नहीं बनता है। शादी में आए मेहमान, दोस्त सभी मिलकर खूब डांस करते हैं। आजकल तो ऐसा हो गया है कि शादी में आए रिश्तेदार भी कोरियोग्राफर से डांस सीखते हैं और फंक्शंस में परफॉर्म करते हैं। आप सभी लोगों ने सोशल मीडिया पर शादी में होने वाले डांस के कई वीडियोस देखे होंगे।

कुछ बारातियों के अजीबोगरीब डांस के वीडियोस होते होंगे, तो कुछ दूल्हा दुल्हन के जोरदार डांस के वीडियोस होंगे। लेकिन इन दिनों एक दुल्हन का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दुल्हन ने घुंघट में ही ऐसा ताबड़तोड़ डांस किया, मानो स्टेज पर ही आग लगा दी। यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।

दुल्हन ने घूंघट में किया जबरदस्त डांस

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक दुल्हन लंबा सा घूंघट ओढ़े हुए नजर आ रही है, जो डांस करने के लिए काफी उत्सुक दिख रही है। हालांकि, किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि इसका डांस कई लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा सकता है। वीडियो में देख सकते हैं कि दुल्हन सपना चौधरी के गाने “गजबन पानी ने चली” पर बहुत शानदार डांस कर रही है।

दुल्हन का कॉन्फिडेंस भी वाकई में लाजवाब है। दुल्हन के जोड़े को पहनकर डांस स्टेप्स करना और ऐसा गजब का डांस करना काफी मुश्किल है। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद खुद को प्रतिक्रिया देने से लोग रोक नहीं पा रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर साझा किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन का हर डांस स्टेप्स बहुत ही शानदार है। घूंघट ओढ़ कर दुल्हन ने इतना जोरदार डांस किया कि शादी में आए सभी मेहमान भी सरप्राइस रह गए होंगे। इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि बहुत से लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है।

यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट सेक्शन में लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। कुछ ने दुल्हन के डांस की तारीफ की है, तो कुछ ने फायर वाली इमोजी पोस्ट की है। लगातार वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस वीडियो ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। वैसे आप सभी लोगों को नई नवेली दुल्हन का यह शानदार डांस कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।