दुल्हन ने अपनी शादी की खुशी में किया ऐसा काम कि देखते रह गए सारे मेहमान, Video हो रहा जमकर वायरल

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियोस वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि लोग उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं। वैसे देखा जाए तो इन दिनों शादी से जुड़ी हुई वीडियोस सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ वीडियो दूल्हा-दुल्हन के क्यूट मोमेंट्स के होते हैं, तो कुछ बारातियों के अजब गजब डांस के देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं।

वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों के दिल को जीत रहा है। इस वीडियो में दुल्हन की अदाओं को देखकर कोई भी इसका दीवाना बन सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी ही शादी में दुल्हन इतनी ज्यादा खुश हो जाती है कि वह मेहमानों के सामने कुछ ऐसा कर देती है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

दुल्हन ने जीत लिया सबका दिल

दरअसल, दुल्हन का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने लाल रंग के शादी के जोड़े में गजब ढा रही है। यह प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि दुल्हन तुलसी कुमार के गाए हुए गाने “सैयां सुपरस्टार” पर धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रहे हैं।

इस दौरान दुल्हन के चेहरे को देखकर आप उसकी खुशी का अंदाजा लगा सकते हैं। शादी के जोड़े में दुल्हन बहुत सुंदर लग रही है और जबरदस्त डांस कर रही है। सोशल मीडिया यूजर्स दुल्हन की खूबसूरती और डांस की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं, जो वीडियो देखने के बाद खुद को प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पाए हैं।

वैसे देखा जाए तो इस वीडियो में दुल्हन का हर एक स्टेप देखने लायक है। लेकिन लास्ट में दुल्हन ऐसा डांस स्टेप करती है कि दूल्हा भी ताली बजाने से खुद को रोक नहीं पाता है। हालांकि, इस वीडियो में दूल्हे का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है परंतु फ्रेम में देखा जा सकता है कि दूल्हा ताली बजाता है।

वीडियो ने किया एंटरटेन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स खूब एंटरटेन हुए। इस वीडियो को हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्होंने इस वीडियो को लाइक भी किया है। इसके अलावा वीडियो के कमेंट सेक्शन में सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए हैं।

डांस करते हुए दुल्हन का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर photoshoot_wedding नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने हार्ट वाली इमोजी तो कुछ ने फायर वाली इमोजी पोस्ट की है। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे आप सभी लोगों को दुल्हन के डांस का यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।