Site icon NamanBharat

शादी से पहले दुल्हन ने सड़क पर लहंगा पहनकर कुछ यूं दौड़ाई बुलेट, Video हुआ वायरल

शादी हर किसी के जीवन का सबसे खास दिन होता है। इंटरनेट पर दूल्हा-दुल्हन के सबसे महत्वपूर्ण दिन के काफी वीडियोस देखने को मिलते हैं। यह वीडियोज बहुत ही मजेदार और मनोरंजक होते हैं।

अब वह दिन नहीं रहे जब दुल्हनें अपनी शादी के दिन शर्मीली दिखती थीं। लेकिन अब जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उसमें सभी दुल्हन पुराने रीति-रिवाजों को खत्म करती हुई नजर आ रही हैं। उनका यह बदलाव सभी को बेहद पसंद आ रहा है।

जैसा कि हम लोग जानते हैं शादी लड़का और लड़की दोनों के लिए जीवन का सबसे खास दिन होता है। शादी के दिन ज्यादातर लोग यह चाहते हैं कि वह कुछ ऐसा अनोखा काम करें कि पूरी जिंदगी उन्हें याद रखा जाए।

हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने की हर संभव कोशिश करता है। आजकल की शादियों में ना सिर्फ कई सारे इवेंट्स ऑर्गनाइज होने लगे हैं बल्कि दूल्हे और दुल्हन के भी नए-नए डिमांड्स देखने को मिल रहे हैं।

आजकल की शादियों में ब्राइडल एंट्री से लेकर दूल्हे के बारात लेकर आने तक, तरह-तरह के इवेंट्स देखने को मिल रहे। लेकिन कुछ दुल्हन ऐसी भी हैं जिनकी कुछ अलग ही डिमांड होती है, जिसे पूरा करने के लिए लोग पूरा प्रयास करते हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शादी से पहले दुल्हन पार्लर के लिए जाती है और वहां से तैयार होने के बाद वेडिंग वेन्यू तक पहुंचने के लिए वह बुलेट चलाती है।

दुल्हन ने सड़क पर लहंगा पहन चलाई बुलेट

आप लोगों के मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर भारी-भरकम लहंगा पहनने के बाद दुल्हन ने कैसे बुलेट चलाई होगी? तो चलिए आखिर क्या हुआ था? यह आपको बताते हैं। सोशल मीडिया पर लोग जहां यादगार मेमोरी बनाने के लिए कुछ ना कुछ नए करतब दिखाते रहते हैं, वहीं दुल्हन ने बुलेट चलाकर वेडिंग वेन्यू तक पहुंचने का फैसला लिया।

जब दुल्हन तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर में गई तो उसने भारी-भरकम लहंगा पहना और मेकअप के साथ अच्छी तरीके से तैयार हुई। लेकिन उसने पहले से ही यह फैसला कर लिया था कि वह बुलेट से ही वैल्यू तक जाएगी। दुल्हन ने बुलेट चलाकर वेडिंग वेन्यू तक पहुंचने के फैसले ने लोगों को हैरान कर दिया।

दुल्हन ने पापा से बुलेट चलाने के लिए की जिद

दुल्हन का जो वीडियो सामने आया है, उस वीडियो के ऊपर लिखे टेक्स्ट में देखा जा सकता है कि बुलेट पर जाने के लिए दुल्हन ने अपने पापा से जिद की। वायरल वीडियो के ऊपर टेक्स्ट में लिखा हुआ है “जिद्दी दुल्हन ने कहा कि पापा मुझे बुलेट पर ही जाना है।” वीडियो में देखा जा सकता है कि बुलेट के ऊपर दुल्हन बैठती है और फिर लहंगा ठीक करने के लिए आसपास खड़े अपने लोगों से कहती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि इसी बीच पीछे से किसी ने कुछ कहा तो उसने “रहने दो यार” कहकर मना कर दिया। इसके बाद दुल्हन बुलेट लेकर सड़क पर दौड़ाने लग जाती है। वीडियो में इस दौरान दुल्हन कितनी खुश होती है, यह भी देखा जा सकता है।

वीडियो हो रहा वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर deera.makeovers नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोगों ने पसंद किया है। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

 

 

 

 

Exit mobile version