दूल्हे ने भेजा सस्ता लहंगा तो गुस्सा हो गई दुल्हन, शादी करने से कर दिया इनकार, फिर…

शादी का बंधन बहुत ही पवित्र होता है। लड़का हो या लड़की, शादी वाला दिन दोनों के लिए बहुत ही खास होता है। अपनी शादी वाले दिन को लेकर लड़का-लड़की काफी एक्साइटेड होते हैं। खासकर लड़कियां अपने शादी को लेकर कई सपने संजोती हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं देश में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। इस दौरान लोग लहंगे और साड़ी की खरीदारी में जुटे हुए हैं। वैसे देखा जाए तो भारतीय शादियों में इमोशन और ड्रामा की भरमार होती है। आप शादी में मेहमान या परिवार के सदस्य के रूप में शामिल हो रहे हों, नाटक की कमी कभी नहीं होती है।

अक्सर दूल्हा और दुल्हन के साथ कभी कभी ऐसी घटना हो जाती है, जिसके बाद उनका व्यवहार देखकर हर कोई हैरत में पड़ जाता है। इसी बीच उत्तराखंड से एक काफी हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक दुल्हन ने इसलिए शादी से इनकार कर दिया क्योंकि लड़के के परिवार ने उसे काफी सस्ता लहंगा भिजवाया था। जी हां, लड़की ने शादी करने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि उसे महंगा लहंगा नहीं दिया गया।

स्थानीय खबरों के अनुसार, उत्तराखंड के हल्द्वानी के राजपुरा मोहल्ले की एक लड़की की पहले से सगाई हो चुकी थी। लेकिन जब दुल्हन को इस बात की जानकारी हुई कि दूल्हे के परिवार ने उसे सिर्फ ₹10000 का लहंगा खरीदकर भिजवाया है तो वह काफी गुस्सा हो गई और गुस्से में दुल्हन ने लहंगे को फेंक दिया और शादी करने से इनकार कर दिया। देखते ही देखते बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मामला थाने तक पहुंच गया।

सस्ता लहंगा मिलने पर दुल्हन हो गई गुस्सा

मीडिया में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की की शादी रानीखेत के एक लड़के के साथ तय हो गई थी, जो मेडिकल पेशे से जुड़ा हुआ है। जून के महीने में दोनों ने सगाई की थी। उसके बाद जैसे ही तारीख करीब आई तो शादी के कार्ड छपवाकर बांटे गए। दोनों की शादी इसी महीने की शुरुआत में 5 नवंबर को होने वाली थी। 5 नवंबर के दिन पर शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी।

लेकिन दूल्हे के द्वारा लाए गए लहंगे को देखकर दुल्हन गुस्सा हो गई और उसने लड़के से शादी करने से इंकार कर दिया। वहीं दूल्हे के परिवार ने यह दावा किया है कि उन्होंने दुल्हन के लिए लखनऊ से विशेष रूप से लहंगा खरीदा था। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हे के पिता ने लड़की को उसकी पसंद का लहंगा खरीदने के लिए अपना एटीएम कार्ड भी दिया था लेकिन गुस्से में दुल्हन कहाँ किसी की सुनने वाली थी।

मामला पहुंच गया पुलिस तक

आखिरकार यह मामला पुलिस तक पहुंच गया लेकिन इसके बावजूद भी कोई भी समाधान नहीं निकल सका। कई घंटों तक बहस बाजी चलती रही। इस पूरे मामले को कोतवाली पुलिस के ध्यान में लाया गया और दोनों परिवार आखिरकार एक समाधान पर पहुंच गए। शादी को कैंसिल कर दिया गया और दोनों पक्षों को शादी के लिए मना कर दिया गया। इन दिनों यह मामला खूब खबरों और सुर्खियों में बना हुआ है। जो भी इस मामले के बारे में सुन रहा है, वह काफी हैरान हो जा रहा है।