बारात आई तो दूल्हे को अपने पास बुलाकर यूं खुशी से नाचने लगी दुल्हन, आप भी देखें Video

शादी लड़का और लड़की के लिए एक ऐसा समय होता है जिसका इंतजार दोनों ही कई बरसों से करते हैं। वैसे देखा जाए तो लड़कियां अपनी शादी को लेकर बहुत ज्यादा उत्सुक रहती हैं। बरसों से वह अपने मन में तरह-तरह के सपने संजोय रखती हैं। लड़कियां अक्सर अपनी शादी के बारे में बहुत कुछ सोचती है, जैसे कैसा माहौल होगा, सजावट कैसी होगी, उसकी ड्रेस कैसी होगी, इसी तरह की बहुत सी बातें होती है जो अक्सर लड़कियों के दिमाग में चलती रहती हैं।

जब शादी का समय आता है तब बरात आने का दुल्हन को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। दूसरी तरफ दूल्हे राजा भी अपनी शादी के लिए तरह तरह के इंतजाम करते है और वह बड़ी ही धूमधाम के साथ बारात दुल्हन के घर लेकर आते हैं। बारात में नाच गाना होना आम बात है। शादी में सभी बाराती जमकर नाच गाना और मस्ती करते हैं।

बता दें सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी से जुड़ी हुई वीडियो काफी वायरल हो रही हैं और लोगों द्वारा शादी की वीडियो पसंद भी की जा रही है। इसी बीच दुल्हन का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों के चेहरे पर खुशी आ रही है। दरअसल, दुल्हन अपने दूल्हे की बारात का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। जब उसने दूल्हे की बारात को आते हुए देखा तो वह खुशी के मारे नाचने लगी।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शादी के शुभ अवसर पर दूल्हा और दुल्हन लोगों का प्वाइंट ऑफ अट्रैक्शन होते हैं। शादी में आए मेहमान कपल को देखने के लिए भीड़ में खड़े रहते हैं। इसी दौरान दूल्हा और दुल्हन अपने अंदाज से भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर शादी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दुल्हन अपने द्वार पर खड़े होकर बारात आने का इंतजार कर रही होती है। जैसे ही बारात द्वार पर आती है तो दुल्हन अपने दूल्हे को ढूंढने लगती है। इसके बाद वह दूल्हे को अपने पास बुलाकर बॉलीवुड के गाने पर नाचने लगती है।

इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि दुल्हन अपने रिश्तेदार और सहेलियों के साथ खड़ी है। दुल्हन को अपने दूल्हे का इंतजार होता है। जैसे ही उसको दूल्हा नजर आता है तो वह उसे अपने पास बुलाने लगती है। दूल्हा और दुल्हन एक साथ बॉलीवुड फिल्म “खलनायक” का मशहूर गाना “पालकी पर होकर सवार चली मैं” पर डांस करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दूल्हा और दुल्हन को मस्ती के साथ डांस करते देखकर आसपास खड़े लोग भी नाचने लगते हैं।

सोशल मीडिया पर अब दूल्हा-दुल्हन का यह डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। ये वीडियो फेसबुक पर जैसे ही रुचि प्रजापति मलानिया द्वारा शेयर किया गया वैसे ही यह वीडियो वायरल हो गया। इसे लाखों लोग लाइक कर चुके हैं और इस वीडियो को 16 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।