दुल्हन के स्वागत में दूल्हे ने फूलों से सजाया बेडरूम, लेकिन फिर जो कहा सुनकर हिल गया दूल्हा, देखें Video

सोशल मीडिया की दुनिया पर हर समय कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है, जिनमें से कुछ चीजें इतनी मजेदार होती हैं, कि लोग उन्हें बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां पर कभी हमें फनी वीडियो देखने को मिलते हैं, तो कभी जानवरों की खतरनाक लड़ाई से जुड़े हुए वीडियो देखने को मिलते हैं। कभी-कभी ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, जो लोगों को खूब हंसाते हैं।

इन दिनों शादी से जुड़ी हुई कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शादी हर किसी के जीवन का सबसे खास दिन होता है। सभी लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ ना कुछ तरीके ढूंढते रहते हैं। हर कोई यही चाहता है कि उसकी शादी यादगार बने, जो सालों साल लोगों को याद रहे।

वहीं दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा हुआ एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा होता है कि जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

बेडरूम देखकर ही खुशी से उछल पड़ी दुल्हन

भले ही दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा हुआ यह वीडियो कुछ सेकंड का है परंतु यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। आप लोग इस वीडियो में देख सकते हैं कि शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल पहुंचती है। वहीं दूल्हे ने भी दुल्हन के स्वागत में उसका बेडरूम फूलों से बहुत खूबसूरती से सजा दिया है। जब दूल्हा उसे बेडरूम दिखाने के लिए लाता है, तो दुल्हन बेडरूम को फूलों से सजा हुआ देखकर बहुत ज्यादा खुश हो जाती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि फूलों से सजा हुआ बेडरूम देखकर दुल्हन के चेहरे पर खुशी साफ साफ झलक रही है। लेकिन अगले ही सेकंड दुल्हन ने जो बात कही, उसे सुनने के बाद दूल्हा भी अंदर तक हिल गया। इस दौरान दूल्हे का रिएक्शन देखने लायक होता है।

दुल्हन की बात सुनकर हिल गया दूल्हा

वीडियो में देखा जा सकता है कि बेडरूम को फूलों से सजा हुआ देखकर दुल्हन पहले तो बहुत खुश होती है। मगर तभी थोड़ी देर बाद कहती है कि “मैं कह रही हूं कि हम सोएंगे कहां?” इतना सुनने के बाद ही दूल्हा बेचारा अंदर तक हिल गया और उसका रिएक्शन देखने लायक होता है, मानो उसकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया हो। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो हुआ वायरल

वेटरन एक्ट्रेस जया प्रदा का बदल गया पूरा लुक, अब दिखती हैं ऐसी, सामने आईं लेटेस्ट तस्वीरें
वेटरन एक्ट्रेस जया प्रदा का बदल गया पूरा लुक, अब दिखती हैं ऐसी, सामने आईं लेटेस्ट तस्वीरें

शादी से जुड़ा हुआ यह वीडियो इंस्टाग्राम पर brides_special नाम के पेज से शेयर किया गया है। जैसे ही यह वीडियो शेयर किया गया, वैसे ही देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। विवाह से जुड़ा यह मजेदार वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर देखा जा रहा है और लोग खूब शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वैसे आप सभी लोगों को यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।