बेहद खास है सावन का पहला दिन, घर लेकर आए ये 5 चीजें, जीवन के कष्ट हो जाएंगे दूर, मिलेगा लाभ

25 जुलाई 2021 सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। सावन का महीना भोलेनाथ को अति प्रिय है। शिव भक्तों को सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसा माना जाता है कि अगर सावन के महीने में भगवान शिव जी की सच्ची श्रद्धा से पूजा की जाए तो इससे भक्तों के जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद मिलता है। सावन के महीने में शिव मंदिरों के अंदर भक्तों का तांता लगा रहता है। बड़ी संख्या में लोग भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं और उनकी विशेष पूजा अर्चना करते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर सावन के महीने में कोई व्यक्ति भगवान शिवजी को प्रसन्न करने में सफल हो जाता है तो उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। सावन का महीना शिवजी को प्रसन्न करने का बेहद खास समय माना गया है। इसके अलावा अगर सावन के महीने में कुछ खास चीजों को आप अपने घर में लाते हैं तो यह बहुत ही शुभ बताया गया है। इन चीजों को घर में लाने से भगवान शिव जी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की सारी मनोकामना पूर्ण करते हैं।

सावन के पहले दिन भर लेकर आएं ये चीजें

रुद्राक्ष

भगवान शिव जी को रुद्राक्ष अति प्रिय बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि रुद्राक्ष में साक्षात भगवान शिव जी निवास करते हैं। अगर आप सावन के महीने में रुद्राक्ष घर लाते हैं तो इससे आपके घर में सुख, सौभाग्य और समृद्धि आती है और जीवन की कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

गंगाजल

सावन महीने में आप गंगाजल घर लेकर आएं। भगवान शिवजी को जल और गंगाजल दोनों ही अति प्रिय है। भगवान शिव जी के स्वरूप शिवलिंग पर अगर आप एक लोटा जल भी अर्पित करते हैं तो इतने में ही भगवान आपसे प्रसन्न हो जाते हैं और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आप सावन के पवित्र महीने में गंगाजल लाकर उससे भगवान शिव जी का अभिषेक कीजिए। इससे उनका आशीर्वाद मिलेगा और घर में धन की कमी नहीं होगी। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

भस्म

आप सावन के पहले दिन भस्म लेकर आएं। आपको बता दें कि भस्म भगवान शिव जी को अति प्रिय है। आप सावन के महीने में भगवान शिव जी के मंदिर से भस्म लाकर अपने घर के पूजा स्थान में रख सकते हैं। अगर आप भस्म के साथ भगवान शिव जी की पूजा करते हैं तो इससे आपको कई लाभ मिलेंगे। आप बची हुई भस्म को तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें। ऐसा माना जाता है कि इससे जीवन में धन की कमी नहीं होती है। इतना ही नहीं बल्कि जीवन के सारे कष्ट भी भोलेबाबा की कृपा से दूर हो जाते हैं।

पारद शिवलिंग

सावन के महीने में आप पारद शिवलिंग घर लाकर रोजाना इसकी पूजा और अभिषेक कीजिए। ऐसा करने से आपके ऊपर के हर प्रकार के दोष दूर हो जाएंगे। ऐसा माना जाता है कि पारद शिवलिंग की पूजा करने वाले लोगों की रक्षा स्वयं भगवान महाकाल करते हैं। इस शिवलिंग की पूजा करने से घर में सुख-शांति का आगमन होता है और बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।

चांदी का बिल्वपत्र

धार्मिक मान्यता अनुसार अगर सावन के पवित्र महीने में भगवान शिवजी को बिल्वपत्र अर्पित किया जाए तो इससे व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आप सावन के महीने में चांदी के पतले बिल्वपत्र बनवाकर घर में ला सकते हैं और इसे सावन माह में रोजाना शिवजी को अर्पित कीजिए। ऐसा करने से कामकाज में सफलता मिलती है।