भाई दूज स्पेशल : ये हैं बॉलीवुड के फेमस सितारों के भाई बहन, कोई है बेहद मशहूर तो कोई रहता है लाइमलाइट से दूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों से लेकर आम आदमी के घरों तक आज भाई दूज की धूम है| ऐसे में आज हम आपको कुछ बेहद ही मशहूर बॉलीवुड सितारों के भाई बहनों से मिलाने जा रहे हैं|

कार्तिक आर्यन – कृतिका तिवारी

बॉलीवुड में अपनी नई नई पहचान स्थापित करने वाले अभिनेताओं में शामिल एक्टर कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका के बारे में कम ही लोग जानते हैं| पर बत्रा दें के इनके बीच काफी अच्छी बोन्डिंग है|

सारा अली खान – इब्राहिम अली खान

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और पटौदी नवाब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के भाई का नाम इब्राहीम अली खान है| ये दोनों भाई बहन बेहद ही ओपन माइंडेड हैं और अक्सर ही एक दुसरे संग एन्जॉय करते नजर आते है|

सोनाक्षी सिन्हा – लव सिन्हा और कुश सिन्हा

बॉलीवुड के बेहद ही फेमस अभिनेता रहे शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और जानी मानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के दो दो भाई है जिनके नाम लव सिन्हा और कुश सिन्हा हैं| इन तीनों के बीच भी बेहद ही अच्छी बोन्डिंग देखने को मिलती है|

शाहिद कपूर और सना कपूर

शाहीद कपूर की बहन का नाम सना कपूर है पर क्योंकि सना हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रही हैं इसलिए कम ही लोग इनके बारे में जानते हैं| हालाँकि शाहिद कभी अपनी बहन का ज़िक्र करते हुए हिचकिचाते नही हैं|

श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर

फेमस बॉलीवुड विलेन शक्ति कपूर की बेटी और जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई का नाम सिद्धांत कूर है| अक्सर ही भाई के साथ मस्ती करते श्रद्धा तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं|

सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर

बॉलीवुड के मजनू भाई यानि अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और बेटे सोनम कपूर में काफी अच्छी बोडिंग देखने को मिलती है| जहाँ सोनम नें बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है वहीँ हर्षवर्धन अब भी एक उभरते अभिनेता हैं|

सैफ अली खान और सोहा अली खान

पटौदी नवाब सैफ अली खान की बहन का नाम सोहा अली खान है जो के उम्र में उनसे छोटी हैं| सोहा ने कई इंटरव्यूज में ऐसा बताया भी है के परिवार में वो सबसे करीब सैफ के ही हैं|

तुषार कपूर और एकता कपूर

अभिनेता तुषार कपूर की बहन एकता कपूर भी आज काफी मशहूर हैं| टीवी सेरिअल्स की दुनिया में एकता को क्वीन माना जाता है| वहीँ नीजी जिंदगी में भी दोनों एक दुसरे के काफी क्लोज़ हैं|

अनुष्का शर्मा और करनेश शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का के भाई करनेश के बारे में आज कम ही लोगों को पता है| पर असल जिंदगी में इन दोनों में काफी अच्छी बोन्डिंग है और ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ नाम के अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस के करनेश को फाउंडर भी हैं|

प्र‍ियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ कपूर

जहाँ एक तरफ प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम बना चुकी है हैं वहीँ इनके भाई सिद्धार्थ एक सादा जीवन जीना पसंद करते हैं| हालाँकि ये दोनों रियल लाइफ में एक दुसरे के काफी नजदीक हैं|\

रणबीर कपूर और रिद्ध‍िमा साहनी

अपनी बड़ी बहन रिद्धिमा से रणवीर काफी क्लोजली बोंडेड हैं और अक्सर ही अपनी प्रोफेशनल और नीजी जिंदगी से जुडी परेशानियां अपनी बहन से शेयर भी करते हैं और साथ ही अक्सर उनकी सलाह भी मानते हैं|