आज ग्रहों के राजकुमार बुध हो रहे मार्गी, इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय, घर में बढ़ेगी धन-दौलत

संसार में हर मनुष्य यही चाहता है कि उसके जीवन में कभी भी कोई परेशानी उत्पन्न ना हो। वह अपना जीवन हमेशा हंसी-खुशी व्यतीत करें परंतु सभी लोगों का जीवन एक समान रहे, ऐसा संभव नहीं हो सकता, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह समय-समय पर अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशि वाले लोगों पर कुछ ना कुछ प्रभाव पड़ता है। अगर ग्रहों की स्थिति किसी राशि में ठीक है, तो इसकी वजह से उस राशि के व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में कई प्रकार की कठिनाइयां उत्पन्न होने लगती हैं।

आपको बता दें कि कि ग्रहों का राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह आज यानी 18 जनवरी की शाम 6:18 बजे पर धनु राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। जब भी बुध ग्रह विचरण करने के लिए निकलते हैं यानी राशि परिवर्तन करते हैं तो सभी देवी देवता उनके सौंदर्य को देखते रह जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर कोई ग्रह उल्टी चाल से सीधी चाल में आ जाता है तो उसे मार्गी कहा जाता है। यह मार्गी अवस्था लोगों को उसकी वक्री गति के प्रभावों से छुटकारा दिलाता है, जिसके कारण कुछ राशि वाले लोगों के जीवन में अमीरी आती है तो कुछ लोग दरिद्र भी हो जाते हैं।

बुध गोचर की वजह से 4 राशियों के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। आखिर यह राशियां कौन सी हैं? चलिए जान लेते हैं इनके बारे में…

मेष राशि

जिन लोगों की मेष राशि है, उनके लिए बुध ग्रह का गोचर बहुत ही शुभ साबित होगा। इस राशि के जो भी लोग नौकरी बदलने का सोच विचार कर रहे हैं, उन्हें इसमें कामयाबी मिलेगी। बुध के गोचर होने से इस राशि वाले लोगों को किसी बेहतर जगह से नौकरी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आप पत्नी के साथ कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ भी कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। आप यह उपाय कर सकते हैं, आप रोजाना तुलसी के पौधे को पानी दें और उसका एक पत्ता धोकर जरूर चबाएं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का धनु में गोचर बहुत ही अच्छा साबित होगा। इस राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय शुरू होने वाला है। विवाह योग्य लोगों को शादी के लिए योग्य जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। माता जी की तरफ से इस काम में मदद मिल सकती है। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो उसे अपने माता-पिता से मिलवा सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमी दूर होगी। जीवन की परेशानियों का अंत हो सकता है। आप अपने बेडरूम में पौधा लगाएं, इससे लाभ मिलेगा।

तुला राशि

इस राशि के जो भी लोग मीडिया और लेखन कार्य से जुड़े हुए हैं, उनके लिए बुध गोचर के साथ सुनहरा समय शुरू होने वाला है। बुध की वक्री गति की वजह से इस राशि वाले लोगों को अब तक अपने लक्ष्य को पूरा करने में जो परेशानियां आ रही थी, अब वह दूर हो जाएंगी। अब उनके काम करने और रिजल्ट देने की गति बहुत अच्छी हो जाएगी। अगर भाई बहनों के साथ विवाद चल रहा था, तो उसका भी समाधान हो जाएगा। आपको अपने जीवन में पिता और गुरु का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप घर में तुलसी का पौधा लगाकर रोजाना सुबह-शाम उसकी पूजा कीजिए, इससे आपको लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। इस राशि के लोगों के घर निवेश या ब्याज पर दिए गए पैसों के जरिए धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें अचानक बड़ी मात्रा में धनराशि प्राप्त होने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए यह समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। संतान प्राप्ति की इच्छुक महिलाएं गर्भधारण कर सकती हैं। विद्यार्थियों का समय बहुत अच्छा रहेगा। बच्चों को हरे रंग की कोई वस्तु दान करें, इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी।