नए साल पर घर लेकर आएं ये 7 शुभ चीजें, बरसेगा पैसा, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

बहुत जल्द हम सभी साल 2020 को अलविदा कहने वाले हैं। इसके बाद 2021 का नया साल शुरू होगा। बहुत से लोग ऐसे होंगे, जिन्होंने नए साल के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी होगी। हर किसी व्यक्ति को नए साल का बेसब्री से इंतजार रहता है। नए साल के मौके पर सभी नए जोश से पूरी तरह से भरपूर रहते हैं। हर इंसान यही चाहता है कि आने वाला नया साल जीवन में बहुत सारी खुशियां लेकर आए। भले ही पुराने साल में हम सभी को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा परंतु हम सभी यही कामना करते हैं कि नया साल सभी लोगों के जीवन में खुशियां भर दे।

नए साल के अवसर पर कुछ लोग होते हैं जो बुरी आदत छोड़ने की कसम खाते हैं तो कुछ लोग अच्छी आदतों को अपनाने का संकल्प लेते हैं। इसके अलावा हर किसी व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र का भी बहुत महत्व माना गया है। वास्तु शास्त्र में ऐसी बहुत सी चीजों के बारे में जिक्र किया गया है जिनकी सहायता से जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। आज हम आपको वास्तु की कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनको अगर आप अपने घर में रखते हैं तो इससे धन और सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहेगी।

1. कमलगट्टे की माला से माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

अगर आप अपने घर में कमलगट्टे की माला रखते हैं तो इससे धन की देवी माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। वास्तुशास्त्र में कमल गट्टे की माला का बहुत महत्व माना गया है। अगर आप इसको अपने घर में रखते हैं तो धन की कमी नहीं होगी। कमलगट्टे की माला को आप हमेशा पूजा घर में ही रखिए।

2. गोमती चक्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार गोमती चक्र बहुत ही शुभ माना जाता है। गोमती चक्र गोमती नदी में पाया जाता है। आप गोमती चक्र को पीले कपड़े में लपेटकर अलमारी या तिजोरी में रख सकते हैं, इससे घर में धन की बरकत बनी रहेगी।

3. धातु का कछुआ

वास्तु शास्त्र के अनुसार धातु का कछुआ अगर व्यक्ति अपने घर में रखता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कछुआ पीतल, कांसे या चांदी का हो। अगर आप यह कछुआ अपने घर की उत्तर दिशा में रखते हैं तो इससे आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

4. मोती शंख

घर के अंदर दक्षिणावर्ती शंख या मोती शंख रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर इस शंख की पूजा की जाए और धन रखने वाले स्थान पर इसको रख दिया जाए तो इससे धन में वृद्धि होती है।

5. तोते का चित्र

अगर आप अपने घर में तोते का चित्र या मूर्ति लगाते हैं तो इसको वास्तु शास्त्र में बहुत ही शुभ माना गया है क्योंकि तोता सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। तोते का चित्र या मूर्ति घर में लगाने से किसी भी प्रकार की बीमारी दूर होती है। इतना ही नहीं बल्कि निराशा और दरिद्रता से भी छुटकारा मिलता है।

6. ठोस चांदी का हाथी

आप अपने घर में ठोस चांदी का हाथी रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी का हाथी घर में रखने से सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है, इतना ही नहीं बल्कि नौकरी करने वाले लोगों को नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलती है और व्यापारियों को उन्नति प्राप्त होती है।

7. मोर पंख

मोर पंख को वास्तु शास्त्र में भाग्यवर्धक माना गया है। अगर आप अपने घर के अंदर मोर पंख रखते हैं तो इससे घर की बहुत सी परेशानियां दूर हो जाती हैं। आप अपने घर में हमेशा दो या तीन मोर पंख रखिए।