बुधवार को कर लें ये काम, मां लक्ष्मी जी का होगा घर में वास, धन-धान्य की नहीं रहेगी कमी

सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है। बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है। इस दिन गणेश जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि अगर बुधवार को भगवान गणेश जी की पूजा की जाए, तो इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। अपने जीवन को खुशहाल बनाने और परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए बुधवार को बहुत से लोग गणेश जी की विशेष पूजा अर्चना करते हैं।

बुधवार के दिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो व्रत भी रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति सात बुधवार लगातार व्रत रखते हुए भगवान गणेश जी की विधि विधान पूजा करता है, तो उसके घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती है। इसके अलावा अगर कुछ बुधवार के दिन उपाय किए जाएं तो उसे भगवान गणेश जी के साथ-साथ माता लक्ष्मी जी की भी कृपा प्राप्त होती है।

बुधवार के दिन करें ये काम

1. अगर आप अपने कामकाज में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए बुधवार के दिन जब भी आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए घर से बाहर जा रहे हों तो सबसे पहले सिंदूर का तिलक माथे पर जरूर लगा लें। ऐसा माना जाता है कि इस साधारण से काम को करने से जिस भी कार्य के लिए व्यक्ति जा रहा होता है, उसमें सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

2. आजकल के समय में सभी लोगों की पहली जरूरत पैसा है। लोग पैसा कमाने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं परंतु उनको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त नहीं हो पाता है। अगर आप धन की प्राप्ति करना चाहते हैं तो इसके लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश जी को शुद्ध देसी घी के मोदक और गुड़ का भोग जरूर लगाएं। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की एक साथ पूजा कीजिए और उन्हें सफेद रंग के फूल अर्पित कीजिए। अगर आप यह साधारण सा उपाय करते हैं, तो इससे घर परिवार के लोगों को तरक्की मिलने लगती है।

3. हिंदू धर्म में दान का अधिक महत्व बताया गया है। अगर आप बुधवार के दिन यथासंभव दान करते हैं तो इससे आपको बहुत लाभ मिलता है। खासकर अगर बुधवार के दिन हरी वस्तुओं का दान किया जाए तो यह बहुत ही लाभकारी माना जाता है। आप बुधवार के दिन सुहागिन महिलाओं को चूड़ियों का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से तरक्की के रास्ते खुलने की मान्यता है।

4. आप बुधवार के दिन माता दुर्गा जी की उपासना करें। यह दिन माता दुर्गा की उपासना के लिए विशेष माना जाता है। आप बुधवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। अगर समय का अभाव है तो ऐसे में आप 12 वें अध्याय और कुंजिका स्त्रोत का पाठ जरूर कीजिए। ऐसा माना जाता है कि यह उपाय करने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।

5. बुधवार के दिन आप भगवान गणेश जी को दूर्वा घास जरूर अर्पित कीजिए। ऐसा माना जाता है कि इससे भगवान गणेश जी बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही बुधवार को गणेश जी की पूजा के दौरान “ऊँ गं गणपतये नमः” का 108 बार जाप जरूर करना चाहिए। इसके अलावा बुधवार को गणेश रुद्राक्ष धारण करने से गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे जीवन में आ रही परेशानियां भी खत्म होती हैं।