सदी के अंत तक 180 साल तक जिंदा रहेंगे इंसान, वैज्ञानिकों ने इंसानों की उम्र को लेकर किया बड़ा दावा

इंसान 60 साल की उम्र तक खूब मेहनत करता है और कमाता है इसके बाद वह रिटायरमेंट का आनंद लेना चाहता है। कई देशों में रिटायरमेंट की उम्र 65 साल की भी होती है। बता दें इंसानों की उम्र को लेकर भी वैज्ञानिकों के द्वारा तरह-तरह के प्रयोग किए गए हैं। जैसा कि हम लोग जानते हैं आजकल के समय में लोगों की जिंदगी काफी भागदौड़ भरी हो गई है। ऐसी स्थिति में लोगों को अपने खुद के लिए समय नहीं मिल पाता है।

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। आप ऐसा समझ सकते हैं कि मौजूदा समय में खुद को स्वस्थ रखना इंसान के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसी वजह से इंसान की औसतन उम्र भी काफी घट चुकी है।

एक समय ऐसा था जब ज्यादातर लोग 100 साल की उम्र से भी अधिक जीवित रहते थे परंतु आज की बात करें तो यह घटकर 60 से 80 साल के बीच हो चुकी है। इसी बीच वैज्ञानिकों के द्वारा इंसानों की उम्र को लेकर यह दावा किया गया है कि इस सदी के अंत तक इंसान 180 साल तक जीवित रह सकेंगे यानी कि 2099 आते-आते 180 साल की उम्र तक इंसान जीवित रह पाएंगे।

आप सभी लोग यह जानने के बाद हैरान जरूर हो गए होंगे। हम जिस युग में जी रहे हैं, उसमें 100 साल तक जीवित रहना भी सभी के लिए एक सपने की तरह ही है और वहीं इसी बीच 180 साल की जिंदगी के बारे में सुनने के बाद तो आप सभी लोग हैरत में पड़ गए होंगे। वहीं बहुत से लोग ये सुनने के बाद उत्साहित भी होंगे।

अब जाहिर सी बात है कि अगर इतनी लंबी जिंदगी मिल जाए तो हर इंसान अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा कर सकता है। रिटायरमेंट के बाद इंसान पूरा आनंद ले सकता है लेकिन इसके साथ ही वैज्ञानिकों के द्वारा उम्र बढ़ने के विपरीत प्रभावों के बारे में भी बताया गया।

दरअसल, हम आपको जिस अध्ययन के बारे में बता रहे हैं यह कनाडा में हुआ है। यहां के वैज्ञानिक लियो बेल्जिल का ऐसा दावा है कि सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के जीवित रहने के रिकॉर्ड को वर्ष 2100 तक तोड़ा जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार यह भी बताया गया है कि जब लोगों की उम्र बढ़ेगी तो उन्हें मेडिकल सर्विस की अधिक से अधिक आवश्यकता पड़ेगी और उनके खर्चे भी बढ़ेंगे।

लियो बेल्जिल ने इंसानों की उम्र बढ़ने के विपरीत प्रभाव को लेकर यह बताया है कि ज्यादा उम्र होने की वजह से बुजुर्गों को तरह तरह के ट्रीटमेंट से गुजरना पड़ेगा। उन्हें पेंशन और सरकारी स्कीम पर भी निर्भर रहना होगा।

आपको बता दें कि कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में जीवन प्रत्याशा विशेषज्ञ प्रफेसर इलीन क्रिम्मिन्‍स का ऐसा कहना है कि “आपका मेडिकल बिल बहुत ज्यादा बढ़ने जा रहा है।” प्रफेसर इलीन क्रिम्मिन्‍स का कहना है कि “अगर आप उन्हें जिंदा और स्वस्थ रखने के लिए बहुत ज्यादा हस्तक्षेप करने जा रहे हैं, तो इससे उनके घुटने, कूल्‍हे और हार्ट के वाल्‍व को बदलने के लिए बहुत अधिक खर्च करना पड़ेगा। हम इसे संभवत: कर सकते हैं। उन्होंने उदाहरण के तौर पर यह समझाने की कोशिश की है कि “यह उसी तरह है जैसे पुरानी कार को चालू हालत में बनाए रखना है।”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान समय में सबसे ज्‍यादा उम्र वाले इंसान का रेकॉर्ड फ्रांसीसी महिला जीन कालमेंट के नाम है जिनका वर्ष 1997 में 122 साल की उम्र में निधन हुआ था।