फिल्म इंडस्ट्री के ये सितारें हैं जुड़वा बच्चों के माता-पिता, एक तो सिंगल ही निभा रहा ये जिम्मेदारी

शादीशुदा जिंदगी के बाद कपल का माता-पिता बनना एक खुशनुमा दौर होता है। आम लोगों की तरह बॉलीवुड सितारों के लिए भी माता-पिता बनने का एहसास बेहद खास होता है। आपमें से ज्यादातर लोगों ने फिल्मी सितारों को फ्री तथा कूल अंदाज में ही देखा है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे उन सितारों के बारे में खास जो रील लाइफ में तो जुड़वा बच्चों के माता-पिता का किरदार निभाते ही हैं लेकिन रियल लाइफ में भी जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं।

करण जौहर

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्देशक करण जौहर का नाम इसमें टॉप पर है। इस बात से तो आप वाकिफ ही होंगे कि करण सिंगल पेरेंट हैं और वो सेरोगेसी के ज़रिए जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। फिल्म निर्देशक ने अपने बेटे का नाम अपने पिता के नाम पर यश जौहर रखा है। जबकि बेटी रुही का नाम अपनी मां हीरू जौहर के नाम पर रखा है। करण जौहर अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

सनी लियोनी- डेनियल वेबर

इसके अलावा बेबी डॉल यानी सनी लियोनी और डेनियल वेबर भी जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं। वह साल 2018 में सेरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने थे। सनी और डेनियर के बेटों का नाम अशर सिंह वेबर और नोहा सिंह वेबर है। सनी लियोनी अक्सरप अपने बच्चों की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। जिन्हें फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जाता है।

संजय दत्त- मान्यता दत्त

बॉलीवुड के संजू बाबा यानी संजय दत्त और मान्यता दत्त भी जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं। उनके जुड़वा बच्चों शहरान और इकरा के साथ मान्यता अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके दोनों बच्चे दस साल के हो चुके हैं। आपको जनाकर हैरानी होगी कि इन दो जुड़वा बच्चों के बाद सेलीना ने साल 2017 में फिर से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। पर अफसोस उनमें से सेलीना के एक बेटे शमशेर का निधन हो गया।

फराह खान – शीरीश कुंदर

मशहूर कोरियोग्राफ-डायरेक्टर फराह खान और शीरीश कुंदर तीन जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं। दरअसल, साल 2008 में फराह IVF तकनीक से 3 बच्चों 2 बेटियों आन्या,-दीवा और 1 बेटे क्रैज की मां बनी थीं।

शत्रुघन सिन्हा- पूनम सिन्हा

सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता शत्रुघन सिन्हा और पूनम सिन्हा लव और कुश नाम के दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं।लव-कुश की सूरत एक दूसरे से बेहद मिलती जुलती है। मालूम हो कि इन दोनों की बहन सोनाक्षी सिन्हा है। जोकि अभिनय जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।

बोहरा -टीजे सिंधू

टीवी स्टार करणवीर बोहरा और टीजे सिंधू तीन बेटियों के माता-पिता हैं। बता दें कि पहले उनकी दो जुड़वा बेटियां विएना और बेला बोहरा हैं। जिनका जन्म अक्टूबर 2017 में हुआ था। इसके बाद उनकी तीसरी बेटी का जन्म दिसंबर 2020 में हुआ।

सौरभ राज जैन- रिद्धिमा

टीवी स्टार सौरभ राज जैन और उनकी पत्नी रिद्धिमा भी जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं। रिद्धिमा और सौरभ के जुड़वां बच्चों का नाम रिषिका और हरिशिव है।