कियारा आडवाणी से पहले “चक दे इंडिया” फेम चित्राशी रावत बनीं दुल्हन, रेड लहंगे में लगीं बेहद सुंदर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। सभी को इन दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है लेकिन इन दोनों से पहले एक अभिनेत्री ने अपना हमसफर चुन लिया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं “चक दे इंडिया” फेम एक्ट्रेस चित्राशी रावत की, जिन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और अभिनेता ध्रुवादित्य भगवानानी से शादी रचा ली है। इनकी शादी में कई सितारे पहुंचे। अब फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें शादीशुदा जिंदगी की बधाइयां दे रहे हैं।

 

आपको बता दें कि चित्राशी रावत ने शाहरुख खान की फिल्म “चक दे इंडिया” में चंद्रमुखी चौटाला के किरदार में नजर आईं, जिन्हें शायद ही कोई ऐसा होगा जो भुला सकता है। फिल्म में इन्होंने अपनी दमदार रोल से दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं चित्राशी रावत शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। चित्राशी रावत के दूल्हे ध्रुवादित्य भगवानानी हैं। चित्राशी रावत दुल्हन बनकर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपने इस खास दिन पर चित्राशी रावत ने ऑरेंज और रेड कलर का लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद सुंदर लगीं। ब्राइडल लुक में उनकी तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

बिलासपुर के निजी होटल में सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे

आपको बता दें कि चित्राशी रावत “फैशन”, “चक दे इंडिया”, “तेरे नाल लव हो गया” जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। चित्राशी अपने बॉयफ्रेंड ध्रुवादित्य भगवानानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। चित्राशी रावत और ध्रुवादित्य भगवानानी की शादी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुई। यह शादी दोपहर में संपन्न हुई, जिसमें अभिनेत्री ने रेड कलर का लहंगा पहना हुआ था और इसे लाल चुनरी के साथ पेयर किया था। ध्रुवादित्य भगवानानी ने भी अभिनेत्री को मैच करते हुए लाल कलर की पगड़ी पहनी हुई थी।

चित्राशी रावत और ध्रुवादित्य भगवानानी की शादी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की और यह एक मजेदार वेडिंग थी। सभी ने दूल्हा-दुल्हन के साथ जमकर डांस किया। शादी के बाद चित्रांशी ने खुद को छत्तीसगढ़ की बहू बताया। वहीं शादी से पहले इंगेजमेंट हुई थी, जिसमें अंगूठी पहनने से पहले चित्राशी खूब नखरे करती हुई नजर आईं।

फिर ध्रुवादित्य भगवानानी ने घुटनों पर बैठकर चित्राशी को अंगूठी पहनाई थी। बता दें कि दोनों के फेरों के समय की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों मंडप तक भी नाचते हुए पहुंचे थे। इन दोनों ने परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दे कि चित्राशी रावत ने साल 2007 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म “चक दे इंडिया” में कोमल चौटाला का यादगार रोल निभाते हुए नजर आईं थीं। चित्रांशी अपने इस एक किरदार से इतनी मशहूर हो गईं कि आज भी उनके अंदाज के खूब चर्चे होते रहते हैं। फिलहाल, चित्राशी रावत और ध्रुवादित्य भगवानानी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 11 साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फिलहाल, हम भी चित्राशी रावत-ध्रुवदित्य भगवानानी को उनकी शादी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।