मजेदार जोक्स : पति दबे पाँव कमरे में घुसते ही पत्नी के आँखों पर हाँथ रख लिया ,पत्नी प्यार से – राजू…

दोस्तों हमारी एक छोटी सी स्माइल भी हमारे क्लीक की गयी तस्वीर को खुबसूरत बना देती है तो जा सोचिये खुलकर हँसने से जिंदगी की तस्वीर कितनी खूबसूरत हो सकती है।अगर आप हँसमुख हैं तो जल्दी किसी विपरीत परिस्थिति के दबाव में नहीं आयेंगे बल्कि उस विपरीत परिस्थिति से निकल कर बेहतर सामाजिक जीवन जी सकते हैं|हँसी इंसान को प्रकृति की अनमोल देन है। हँसने से शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। एक हँसी रिश्ते बना सकती है , कार्यक्षमता में सुधार  ला सकती है , बीमारियों से बचा सकती है।

कहा जाता है कि हँसी सबसे बड़ी दवा है  और इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।खुल के हँसो, ज़ोरदार हँसो क्योंकि हँसने से सकारात्मक सोच बढ़ती है और जब हंसने के इतने सारे अनगिनत फायदे है तो फिर हंसने में हमे कंजूसी नहीं करनी चाहिए और आज हम आपके लिए लेकर  आये है कुछ मजेदार जोक्स जिन्हें पढ़कर आप भी हँसते हँसते हो जायेंगे लोटपोट तो  फिर देर किस बात की आइये शुरू करते है

1.पहले दो लोग झगडते थे,तो तीसरा छूडवाने जाता था…
आजकल तीसरा विडीओ बनाने लगता है !!!
वक्त के साथ सब बदल जाता है, पुराने ज़माने में जिसे…
कहते थे,वो आज LIKE कहलाता है

2.एक पार्टी में एक सुन्दर सी लड़की एक लड़के के पास गई।
लड़की: सुनिए, मेरे एक हाथ में गिलास और दूसरे में प्लेट है, आप मेरे चेहरे से एक चीज़ हटा देंगे।
लड़का: हाँ हाँ क्यों नहीं। क्या चीज़ हटानी है?
लड़की: अपनी कुत्ते जैसी नज़र।

 

3.आजकल सुबह नही होती
बल्कि सीधे दोपहर हो जाती है ।
सुबह का भूला शाम को घर आये
तो उसे भूला हुआ नही बल्कि भुना हुआ कहते है ।

 

4.गर्मी का कहर शुरू ।।
एक औरत अकेले कब्रिस्तान मे एक कब्र पर बैठी थी।
एक राहगीर ने पूछा : डर नहीं लगता ?
औरत : क्यों ? इसमें डरने की क्या बात है ….. अंदर गर्मी लग रही थी तो बाहर आ गई ।
राहगीर अब कौमा मे है ।

 

5.चार चीजें जो खत्म होने पे बहुत तकलीफ देते हैं
1. दोस्ती
2. पैसा
3. प्यार और
4. रविवार
लास्ट वाला तो रुला देता है..

6.फेसबुक: – मैं सबको जानता हूं
गूगल: – मेरे पास सब कुछ है
इंटरनेट: – मेरे बिना तुम सब कुछ नहीं!
चार्जर : – आवाज नीचे!

7.एक पिंजरे में कुछ तोते एक तोती को छेड़ रहे थे..
जबकि दुसरे पिंजरे में एक तोता पूजा कर रहा था और दूसरा तोता नमाज़ पढ़ रहा था!
मालिक ने सोचा: कितने नेक तोते हैं, इनके पिंजरे में तोती सुरक्षित रहेगी… उसने तोती को नेक तोतो के पिंजरे में दाल दिया.
तो पूजा करने वाला तोता नमाज़ पढ़ने वाले तोते से बोला… “उठो मियाँ, दुआ कबूल हो गयी !”

8.यमराज- अपनी कोई अंतिम तीन इच्छा बताओ?
लड़का- शराब शबाब कबाब
लड़की- शॉपिंग, ब्यूटी पार्लर, वेट लूज

 

9.नासा के वैज्ञानिक भी न जान पाये की क्यों लड़कियो के नजदीक आते ही
लड़के अपने जेब से -.- -.- मोबाइल निकाल कर पैटर्न लॉक खोलते है ……
और फिर वॉलपेपर देख कर वापिस लॉक कर देते है

10.डाकू (लड़की से): तेरा नाम क्या है लड़की?
लड़की: सपना
डाकू: सपना तो मेरी एक फेसबुक फ्रेंड का नाम भी है! जा तुझे माफ किया।
डाकू (लड़के से): तेरा नाम क्या है लड़के?
लड़का: नाम तो मेरा चिंटू है, पर प्यार से लोग मुझे भी सपना कहते हैं