चाणक्य नीति: भूलकर भी किसी को नहीं बतानी चाहिए ये बातें अन्यथा अपमान का करना पड़ेगा सामना

आचार्य चाणक्य अपने जमाने के महान विद्वान माने जाते थे। आचार्य चाणक्य की शिक्षाएं आजकल के समय में भी जीवन में बहुत महत्व रखती हैं। आपको बता दें कि भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में चाणक्य की गिनती होती है। इनको कई विषयों की गहरी समझ थी। चाणक्य नीति में बताई गई बातें अगर व्यक्ति अपने जीवन में अमल करता है तो वह जिंदगी में सफलता प्राप्त करेगा और चाणक्य नीति की यह बातें लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। चाणक्य के नीति शास्त्र में कुछ ऐसी बातों का उल्लेख किया गया है, जिनको किसी को भी नहीं बताना चाहिए। अगर आप इन बातों को दूसरों के सामने कहते हैं तो इसकी वजह से आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आखिर यह कौन सी बातें हैं, जो दूसरों के आगे नहीं बतानी चाहिए, चलिए जानते हैं इसके बारे में।

रोग और दवाइयों के बारे में

आचार्य चाणक्य जी ने अपनी नीतियों में इस बात को बताया है कि अगर कोई व्यक्ति किसी बीमारी से पीड़ित है, जिसकी वजह से वह दवाइयों का सेवन कर रहा है तो उस व्यक्ति को अपनी बीमारी और दवाइयों के बारे में अन्य लोगों को नहीं बताना चाहिए। वैसे विशेष परिस्थितियों में यह बात आप अपने परिजनों को बता सकते हैं।

घर का भेद कभी किसी के सामने ना बताएं

आचार्य चाणक्य जी का ऐसा कहना है कि मनुष्य को परिवार में होने वाले झगड़े या फिर किसी भी परिवार के सदस्य के अंदर की कमी को किसी भी परिस्थिति में अन्य लोगों के सामने नहीं कहना चाहिए। भले ही आप अपने घर की बात दूसरों के आगे कहेंगे तो लोग आपके सामने सहानुभूति दिखाने लगेंगे परंतु आपके पीठ पीछे आपके परिवार की यह बुराई करेंगे, इतना ही नहीं बल्कि आपके शत्रु भी इसका फायदा उठा सकते हैं। इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि घर की बात घर में ही रहने दीजिए, किसी के सामने जाहिर ना करें।

पति-पत्नी की निजी बातें नहीं बतानी चाहिए

पति-पत्नी का रिश्ता बहुत पवित्र माना जाता है। यह रिश्ता सात जन्मों का रिश्ता बताया जाता है, जिसमें प्यार के साथ साथ लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। आपको बता दें कि पति-पत्नी का संबंध बहुत निजी होता है। वैवाहिक जीवन या संबंधों से जुड़ी हुई बातें कभी भी किसी तीसरे व्यक्ति के सामने नहीं बतानी चाहिए अन्यथा इसकी वजह से पति-पत्नी दोनों को ही अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

धन के बारे में ना बताएं

आचार्य चाणक्य अनुसार धन से संबंधित बातें हमेशा गुप्त रखनी चाहिए। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं वर्तमान समय में लोग पैसा कमाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो कई तरीकों से पैसा कमाने की कोशिश करते हैं. ऐसी स्थिति में अगर आप अपने धन के बारे में किसी अन्य व्यक्ति को बताते हैं तो हो सकता है कि आपको नुकसान का सामना करना पड़ जाए। इसलिए धन से संबंधित गुप्त बातें कभी किसी के सामने नहीं करनी चाहिए अन्यथा धन हानि उठानी पड़ सकती है।

निंदा की बातें

आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र में इस बात का जिक्र किया है की निंदा की बातें अपने तक ही रखनी चाहिए। जो व्यक्ति दूसरों की निंदा करता है उनको भी अपमान झेलना पड़ सकता है।