Chanakya Niti: इन 3 कामों को करने वाला व्यक्ति बनता है धनवान, मां लक्ष्मी की हमेशा रहती है कृपा

आचार्य चाणक्य अपने जमाने के सबसे बुद्धिमान व्यक्ति माने जाते हैं। यह बुद्धि के धनी व्यक्ति थे। आचार्य चाणक्य की गिनती भारत के सबसे श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में ऐसी बहुत सी बातें बताइ हैं जो मनुष्य के जीवन में वर्तमान समय में भी लागू होती हैं। आचार्य चाणक्य में अपनी नीति शास्त्र में जीवन की बुरी परिस्थितियों का सामना करने के बारे में बहुत सी बातों उल्लेख किया है। आचार्य चाणक्य ने अपनी सूझबूझ और कूटनीति के बल पर ही चंद्रगुप्त को इतनी छोटी उम्र में शासक के रूप में स्थापित किया था। आज हम आपको चाणक्य नीति की उन बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन पर अगर व्यक्ति अमल करता है तो इससे मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे कुछ कार्य हैं जिनको करने वाला व्यक्ति धनवान बनता है।

कठिन मेहनत करने वाले से मां लक्ष्मी रहती हैं प्रसन्न

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में इस बात का जिक्र किया है कि जो व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है उस व्यक्ति से धन की देवी माता लक्ष्मी जी हमेशा प्रसन्न रहती हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार वही व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है जो मेहनत से पीछे नहीं हटता है। चाणक्य ने कठिन मेहनत को ही सफलता की कुंजी बताया है। अगर व्यक्ति लगातार मेहनत करता है तो उसको एक ना एक दिन अपनी मेहनत का फल जरूर मिलता है। बिना मेहनत के कोई भी व्यक्ति सफल नहीं हो पाता। मेहनत के बल पर ही व्यक्ति धनवान बनने में सक्षम होता है।

धन सही से प्रयोग करें

आचार्य चाणक्य का ऐसा कहना है कि धन कमाना बहुत ही मुश्किल होता है परंतु उससे भी ज्यादा मुश्किल धन को संभालना होता है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं आजकल के समय में इंसान पैसा कमाने के लिए ही दिन-रात मेहनत कर रहा है। कठिन मेहनत से व्यक्ति पैसा तो कमा लेता है परंतु इधर-उधर वह खर्च कर देता है। आचार्य चाणक्य का ऐसा बताना है कि धन को हमेशा सही प्रकार से खर्च करना चाहिए, जो व्यक्ति धन बिना सोचे-समझे अधिक खर्च करता है। बिना किसी कार्य में धन खर्च करता है। उस व्यक्ति से धन की देवी माता लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं और ऐसे लोगों को अपने जीवन में हमेशा धन की कमी का सामना करना पड़ता है। आचार्य चाणक्य का यहां कहने का मतलब यह है कि आप अपनी मेहनत से जो पैसा कमा रहे हैं उसे उचित ढंग से प्रयोग करें यानी बेकार की चीजों में धन खर्च ना करें।

अन्य लोगों का धन देखकर लालच ना करें

आचार्य चाणक्य अनुसार जो व्यक्ति दूसरों का धन देख कर लालच नहीं करता वही मनुष्य धनवान बन सकता है। जो व्यक्ति धन का लालच करता है उससे माता लक्ष्मी जी प्रसन्न नहीं होती हैं। अगर कोई व्यक्ति दूसरों का धन देखकर लालच नहीं करता है और पूरी तरह से ईमानदार रहता है तो ऐसे लोगों के ऊपर माता लक्ष्मी जी की सदैव कृपा दृष्टि बनी रहती है। लालच करना बुरी बात मानी जाती है। लालच करने वाला व्यक्ति कभी धनवान नहीं बन सकता।