नवंबर में इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों को होगा नुकसान, वहीं इनको मिलेगा फायदा

पंचांग के अनुसार देखा जाए तो साल 2021 में आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगने वाला है। यह चंद्रग्रहण शुक्रवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा। इस बार का चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण रहने वाला है और यह ग्रहण भारत समेत अमेरिका, उत्तरी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, पूर्व एशिया और प्रशांत महासागर के कुछ क्षेत्रों में नजर आएगा।

अगर हम धार्मिक दृष्टि से देखें तो चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व माना गया है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। अगर ग्रहण लगता है तो इसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव जरूर देखने को मिलता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का किन राशि वाले व्यक्तियों के ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। 19 नवंबर 2021 का ग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगने जा रहा है। वृषभ राशि वालों का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। वहीं कृतिका नक्षत्र सूर्य देव का होता है। इसी वजह से इस बार का यह चंद्रग्रहण सबसे ज्यादा प्रभाव सूर्य ग्रह और शुक्र ग्रह से संबंधित व्यक्तियों के ऊपर डालेगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य देव वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं शुक्र ग्रह धनु राशि में रहने वाला है। इस बार का ग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। इसी वजह से इसका सूतक काल नहीं माना जायेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो जो चंद्रग्रहण खुली आंखों से दृष्टिगोचर हो सके, उसी का सूतक काल में मान्य होता है। इस बार सूतक मान्य नहीं होगा क्योंकि यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण है और यह सामान्य तौर पर नहीं देखा जा सकता।

ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

अब आप जाने लीजिए कि अगर किसी भी प्रकार की खगोलीय घटना होती है तो ऐसी स्थिति में यह किसी के लिए शुभ रहती है तो यह किसी के लिए अशुभ भी रहती है यानी की खगोलीय घटना का शुभ और अशुभ दोनों ही प्रभाव पड़ता है। साल 2021 में लगने वाले आखिरी चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव तुला राशि, कुंभ राशि और मीन राशि वालों पर रहेगा।

इस राशि के व्यक्तियों को अपने कामकाज में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस राशि वाले अपने करियर के क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करेंगे। इस दौरान इन लोगों को नए-नए अवसर हाथ लग सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच विचार कर रहा है तो ऐसे में उनको अच्छे ऑफर मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। अगर इस राशि के लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं तो उनको अच्छा लाभ मिल सकता है।

इन राशि वालों को सावधान रहने की है जरूरत

इस बार का ग्रहण वृषभ राशि में लगने वाला है। इसका मतलब यह हुआ कि इस राशि के व्यक्तियों को ग्रहण के दौरान विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है। इस राशि के व्यक्तियों को स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के अलावा सिंह राशि, वृश्चिक राशि और मेष राशि के लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना आवश्यक है। इन राशियों के व्यक्तियों को आर्थिक रूप से हानि होने की संभावना नजर आ रही है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप इस अवधि के दौरान धन का निवेश भूलकर भी मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।