8 नवंबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन राशियों को पहुंचेगी हानि, करना पड़ेगा कई समस्याओं का सामना

8 नवंबर 2022 को देव दीपावली के दिन इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा भी है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा। यह चंद्रग्रहण 3 घंटे 4 मिनट तक रहेगा। भारत में ग्रहण का अधिकतम मान 2 घंटे 2 मिनट और न्यूनतम करीब 1 घंटे 10 मिनट रहेगा। आपको बता दें कि ग्रहण भौगोलिक घटना है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में भी इसका महत्व है। ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक किसी भी ग्रहण का लोगों के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है।

कुछ राशि वाले हैं जिन पर साल का अंतिम चंद्र ग्रहण अशुभ प्रभाव डालेगा। यह चंद्र ग्रहण कुछ राशियों की चिंता बढ़ाने वाला है, जिससे उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आखिर साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का किन राशि वालों पर नकारात्मक असर पड़ेगा, चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि

जिन लोगों की मेष राशि है उनके लिए साल का आखिरी चंद्रग्रहण धन हानि करा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि इस राशि वाले लोगों की सेहत भी खराब होने की संभावना बनी हुई है। आपको इस समय के दौरान निवेश संबंधित कामों से बच कर रहना होगा, क्योंकि यह समय अनुकूल नहीं है। इस दौरान आपको पैसों से जुड़ा हुआ लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों पर साल के इस दूसरे चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। इस राशि वाले लोगों के बच्चों की शिक्षा पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने वालों के लिए यह समय प्रतिकूल परिणाम देगा। इस दौरान आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों के लिए यह चंद्र ग्रहण ठीक नहीं है, क्योंकि इसके नकारात्मक प्रभाव से पारिवारिक मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस समय के दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आपको बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान जरूर रखना होगा अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों के स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। धन हानि होने के योग बने हुए हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। फिजूलखर्ची से बचना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। करियर पर भी नकारात्मक असर पड़ने की संभावना बनी हुई है।

चंद्र ग्रहण में ना करें यह काम

1. सूतक और ग्रहण काल में पूजा वर्जित है, इसलिए चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए।

2. मान्यताओं के अनुसार सूतक और ग्रहण काल के दौरान भोजन, नाश्ता, फल आदि का सेवन न करें और नहीं कुछ पेय पदार्थ लें।

चंद्र ग्रहण में जरूर करें यह काम

1. सूतक काल और ग्रहण लगने के पहले भोजन आदि खाद्य पदार्थों में तुलसी की पत्ती डालकर रखें।

2. चंद्र ग्रहण के दौरान ग्रहण के समय दान पुण्य करना चाहिए और किसी जरूरतमंद को अन्न, वस्त्र या धन का दान करना चाहिए।

3. ग्रहण के समय अपने इष्ट देवी देवताओं की प्रार्थना या गायत्री मंत्र का जाप करें। वहीं ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करना चाहिए।