फनी जोक्स : पप्पू – मुझे नम्बर वाला चश्मा लग गया है.. चिंकी – तू जरा भी टेंशन न ले मेरे पास एक उपाय है जिससे..

जोक्स पढ़कर हर व्यक्ति आमतौर पर अपना खराब मूड फ्रेश कर लेता हैं. जब मूड फ्रेश होता हैं तो वो अपने काम पर भी ज्यादा फोकस करने लगता हैं. बस यही वजह हैं कि जोक्स इतने ज्यादा पॉपुलर हैं. ये डिप्रेशन भगाने के साथ साथ मनोरंजन का भी बढ़िया साधन होते हैं. तो चलिए फिर बिना किसी देरी के इन मजेदार जोक्स को पढ़ लेते हैं.

 

एक आंटी कोक पी रही थी ! उसमें एक कीड़ा गिर गया…
आंटी- ने उसे निकाला तो कीड़ा बोला- मां…..
आंटी- तुमने मुझे मां क्यों कहा….
कीड़ा बोला- मैं तेरी कोक से निकला हूं मां।

 

मास्टर: नदी में निम्बू के पेड़ से निम्बू कैसे तोड़ोगे?
छोटू: चिड़िया बनकर!
मास्टर: तुझे चिड़िया कौन बनाएगा?
छोटू: जो नदी में पेड़ लगाएगा!

 

पति- आज मैंने तुम्हारे लिए एक स्पेशल डिश बनाई है, खाते ही गर्मी गायब.
पत्नी- ऐसा क्या बना दिया तुमने यार?
पति- नवरत्न तेल के पकौड़े!
पत्नी के उड़े होश

सभी शादीशुदा मर्दों के लिए एक जबरदस्त सुझाव…
जब आपका आपकी पत्नी से झगड़ा हो जाए और
वो लाख मनाने के बाद भी आपसे बात नहीं कर रही हो…
तो…
रसोईघर में रखे सभी जार और बोतलों के ढक्कन
खूब ताकत लगाकर टाइट कर दें, फिर देखिए कमाल…!

 

लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे…?
रिक्शावाला- मैडम बीस रुपये…
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए) – स्टेशन के बीस रुपये…?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से…
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन.!!
रिक्शावाला- मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए…!

 

पत्नी (बड़े प्यार से) – सुनिए जी, मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है…
बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?
पति- ये लो विम बार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा…!!!
फिर पतिदेव की हुई जोरदार कुटाई…

 

एक कपल होटल में खाना खाने गया…!
ब्वॉयफ्रेंड- अच्छा क्या लोगी तुम…?
गर्लफ्रेंड- जो तुम कहो…
ब्वॉयफ्रेंड- वेटर जरा मीनू लाना…!
गर्लफ्रेंड- मैं भी मीनू खाऊंगी…!
बेचारे ब्वॉयफ्रेंड को रोना आ गया…!

 

एक कपल होटल में खाना खाने गया…!
ब्वॉयफ्रेंड- अच्छा क्या लोगी तुम…?
गर्लफ्रेंड- जो तुम कहो…
ब्वॉयफ्रेंड- वेटर जरा मीनू लाना…!
गर्लफ्रेंड- मैं भी मीनू खाऊंगी…!
बेचारे ब्वॉयफ्रेंड को रोना आ गया…!

 

पत्नी सुबह-सुबह बिस्तर से उठकर सीधे मेकअप करने लगी…
तभी पति की आंख खुल गई…
पति- पगला गई हो क्या, सुबह-सुबह मेकअप…?
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है,
फेसलॉक लगा दिया था और अब वो मुझे पहचान नहीं रहा…!

 

पुलिस- मैडम दरवाजा खोलो,
आपके पति ट्रक के नीचे आकर पापड़ बन गए हैं..!
पत्नी- दरवाजा खोलने की क्या जरूरत है….?
नीचे से सरका दो…!!!

मरीज (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब आपने जो पर्ची के पीछे दवाई लिखी थी,
वो पूरे शहर में कही नहीं मिल रही…!
डॉक्टर- अरे भाई, वो तो मैं
अपना पेन चला कर चेक कर रहा था…!!!

 

पति- मैच वाला चैनल लगाओ.
पत्नी- नहीं लगाउंगी…
पति- देख लूंगा.
पत्नी- क्या देख लोगे?
पति- यही चैनल जो तुम देख रही हो…

 

एक लड़की किसी लड़के से व्हाट्सप्प पर चैट कर रही थी…
लड़का- हेलो…
लड़की- हाय… क्या कर रहे हो…?
लड़का- मैं एक खूबसूरत लड़की से बात कर रहा हूं।

लड़की- वाओ… तुम कितने स्वीट हो…!
लड़का- हां, वो खूबसूरत लड़की काफी देर से रिप्लाई नहीं कर रही है,
तो सोचा तुझसे ही बात कर लूं…!