फनी जोक्स : एक छोटा बच्चा अपनी मम्मी से बोला- मम्मी…. गांधी जी के…. सर पर एक भी बाल क्यों नहीं थे…..?

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग हैं. हमें यकीन है कि इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी रुकेगी नहीं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

एक वृद्ध सज्जन ने एक कम्पनी के दफ्तर में जाकर मैनेजर से कहा-
आपके दफ्तर में मेरा लड़का काम करता है….क्या मैं उससे मिल सकता हूं……?
मैंनेजर ने उसे गौर से देखा और कहा-खेद है कि आप देर से आये….!
आपका अंतिम संस्कार करने के लिए….
छुट्टी लेकर अभी-अभी गया है….!!

संता अपने दोस्त को समझा रहा था…..!
जो अमृत पीते हैं, उन्हें देव कहते हैं…..!
जो विष पीते हैं, उन्हें महादेव कहते हैं….!
और जो गुस्सा पीते हैं, उन्हें ‘पतिदेव’ कहते हैं…..!!

पप्‍पू आधा किलो जलेबी खाके…..बिना पैसे दिए जाने लगा….!
दूकानदार- ओ भाई पैसे…..?पप्‍पू- नहीं है…..!
दुकानदार ने उसे कूट दिया…..!
वो उठकर कपड़े झाड़ते हुए बोला-
भैया….. इसी भाव में एक किलो और तौल दो….!!

चमन- डॉक्टर साहब क्या आप मेरी….
बीमारी का पता लगा सकते हैं….?
डॉक्टर- हाँ! तुम्हारी आँखें बहुत कमजोर हैं….!
चमन- इतनी जल्दी आपको कैसे पता चला…..?
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि….
मैं जानवरों का डॉक्टर हूँ…..!!

पप्पू की मां की तबियत खराब हो गई….!
वह अपनी मां को लेकर अस्पताल गया….!
डॉक्टर- इनके कुछ टेस्ट होंगे….!
पप्पू- हे भगवान!…. अब क्या होगा….?
मेरी मां तो अनपढ़ है…..!!

एक लड़का और लड़की बाजीराव मस्तानी देखने गये….
लड़की- जानु …. तुम्हारी जिंदगी में तो….
कोई मस्तानी नहीं है ना…..!
लड़का (मन ही मन सोचते हुए)- अब इसको कैसे बताऊ कि….
मस्तानी तो ये खुद है….!
काशी बाई तो घर पर बैठकर मटर छील रही है….!!

सास बहु को फटकारते हुए बोली…..!
सास- तुम अपना मुंह बंद रखो…….मायका नहीं ससुराल है……!
यहां तुम्हारी नहीं मेरी चलेगी….!
बहु प्यार से बोली…..
बहु- सासू मां…..मायका तो यहां आपका भी नहीं है….
फिर आपकी क्यों चलेगी…..??

पप्पू एटीएम गया… तभी…..
वहां एक आंटी मिल गईं……!
आंटी- अरे…..! तुम यहां कैसे……?
पप्पू- बस आंटी…. एटीएम से….
पराठे निकलवाने आया था..…!!

गांव का गोपाल पहली बार शहर आया….!
एक खूबसूरत लड़की देख कर बोला-
जानू आई लव यू….!
लड़की- मेरी चप्पल का साइज पता है ना…..?
गोपाल- शहर की लड़कियां काफी फास्ट हैं….?
दोस्ती हुई नहीं की फरमाइशें से शुरू…..!!

कितनी अजीब दुनिया हैं…..?
जहाँ औरतें दूसरी औरतों….
की शिकायते करते नहीं थकती….
जबकि पुरूष दूसरी औरतों…..
की तारीफ करते नहीँ थकते……!
पुरुष सच में महान हैं….!!

पत्नीः कोई नया शेर सुनाओ?
पति: संगमरमर से तराशा,
खुदा ने तेरे बदन को..
पत्नी (खुशी से): आगे?
पतिः बाकी बचा पत्थर उसने
तेरी अक्ल पे रख दिया।

पति नहाने गया था..पत्नी ने उसका फोन चेक किया तो
कॉन्टेक्ट्स में एक नाम “कोरोना”लिखा था।
उसने डायल किया तो किचन में पड़ा उसका खुद का फोन
बजने लगा.अब लाख समझाने पर भी पति बाथरूम
से बाहर नहीं आ रहा…बोल रहा है कि मैं “लाकडाउन” में हूँ

रामायण देखते हुए
बेटा – पापा, राजा दशरथ की 3 रानियां थीं, लेकिन मेरी तो एक ही मम्मी है ?
पापा – हाँ बेटा,काश मेरी भी 3 पत्नियां होतीं
अंदर से मम्मी की आवाज आयी
” अभी 12 बजे इसे महाभारत दिखाउंगी जिसमें द्रोपदी के 5 पति थे”
एकदम सन्नाटा छा गया