Site icon NamanBharat

58 की उम्र में अनीता राज का ऐसा वर्कआउट देखकर अच्छे-अच्छे लोगों का छूट जाएगा पसीना, इंटरनेट पर छाया वीडियो

कलर्स टीवी के पॉपलुर टीवी सीरियल छोटी सरदानी में कुलवंत कौर ढिल्लन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अनीता राज 58 साल की हो चुकी हैं लेकिन फिटनेस के मामले में अनीता राज आज भी अच्छे-अच्छे लोगों को पीछे छोड़ देती हैं। इस उम्र में भी अनीता राज की फिटनेस जबरदस्त है। बता दें कि अनीता राज हमेशा से ही फिटनेस फ्रीक रही हैं। जो उनके फैंस को भी काफी मोटिवेट करता है। वहीं हाल ही में अनीता राज का वर्कआउट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वर्कआउट वीडियो हुआ वायरल-

बता दें कि अनीता राज ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। जिसको उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और एक्ट्रेस ने मोटिवेशन भी ले रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनीता राज हैवी वेट उठाती दिखाई दे रही है और पुश-अप्स करती नजर आती हैं। अनीता राज की इस स्ट्रेंथ और टोंड बॉडी को देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह अपनी फिटनेस और वर्कआउट को लेकर कितनी जुनूनी हैं।

58 साल की उम्र में जिस तरह अनीता ने खुद को फिट रखा है वो काबिलेतारीफ है। इस उम्र में अनीता की ऐसी फिटनेस के सभी कायल हो रहे हैं। अगर आप भी कोरोनावायर महामारी के चलते घर से बाहर निकल नहीं पा रहे हैं तो आप भी घर पर रहकर अपनी फिटनेस का ख्याल सकते हैं। अनीता के फिटनेस के वीडियो देखकर आपको बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है।

फीटनेस के लोग हुए दीवाने-

इतना ही नहीं अनीता राज ने इससे पहले भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फिटनेस वीडियोज शेयर किए हैं जो उनके फैंस को मोटिवेट करने वाले हैं। वहीं उनका कभी हार न मानने वाला रवैया सराहनीय है और वेट ट्रेनिंग सेशन से उनके फिटनेस वीडियो से भी यही लगता है। वहीं सोशल मीडिया पर अनीता के फिटनेस वीडियोज को देखकर उनके फैंस भी काफी हैरान हैं। एक्ट्रेस की वीडियो पर लोग वंडरफुल, सुपरहिट जैसे कमेंट कर रहे हैं।

सासू मां बनकर बटोर रहीं सुर्खियां-

अनीता राज 80 के दशक में बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। वहीं इन दिनों कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन के बीच अनीता राज अपने घर पर ही काफी समय बीता रही हैं। वहीं अनीता राज इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। फिलहाल अनीता राज सीरियल छोटी सरदारनी में महर की मां और सरब की सासू मां का रोल निभा रही हैं। अनीता राज के किरदार को काफी पसंद भी किया जा रहा है। अनीता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत साल 1982 में फिल्म ‘प्रेम गीत’ से की थी जिसके बाद वो रातों रात स्टार बन गईं। वहीं बॉलीवुड में अनीता राज ने कई सुपरस्टार्स के साथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

ऐसी ही बॉलीवुड की दिलचस्प खबरों के लिए नमनभारत के साथ जुड़े रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version