भारती सिंह ने शेयर की अपने बेटे लक्ष्य के नए फोटोशूट की तस्वीर, “हबीबी लुक” में लगे बेहद क्यूट

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के साथ अक्सर कोई ना कोई फोटोस या वीडियोस शेयर करती रहती हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। वहीं भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया बीते कुछ महीने पहले ही अपनी पहली संतान के माता-पिता बने हैं। अपने बच्चे के जन्म के बाद से ही दोनों अपना पैरंटहुड इंजॉय कर रहे हैं।

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोनों ने बेटे को कई समय से लोगों से छुपा कर रखा लेकिन आखिरकार अब कपल ने फैंस को अपने बेटे का चेहरा दिखा दिया है। जब से भारती सिंह ने अपने बेटे का चेहरा दिखाया है, तब से उनके इंस्टाग्राम फीड पर उनके बेटे ने कब्जा कर लिया है।

जी हां, क्योंकि अब भारती और हर्ष लिंबाचिया समय-समय पर अपने बेटे की लेटेस्ट तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इसी बीच हाल ही में भारती सिंह ने अपने लाडले बेटे की एक और लुक की तस्वीर साझा की है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

भारती सिंह ने बेटे लक्ष्य के नए फोटोशूट की तस्वीर शेयर की

आपको बता दें कि भारती सिंह (Bharti Singh) अपने लाडले बेटे गोला की अक्सर तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करती रहती हैं। वह अलग-अलग लुक और अंदाज में अपने बेटे की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं उनके बेटे लक्ष्य की फोटो पर फैंस का हर बार प्यार और दुलार मिलता है। इसी बीच भारती सिंह ने 24 जुलाई 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे के नए लुक की झलक फैंस के साथ शेयर की है।

आप तस्वीर में देख सकते हैं कि भारती सिंह के बेबी “हबीबी लुक” में बेहद क्यूट लग रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोते हुए व्हाइट स्वैडल के साथ हबीबी स्टाइल टोपी पहने लक्ष्य बहुत सुंदर लग रहे थे। उनके बगल में एक ब्लैक कलर का वाटर पाइप भी रखा हुआ देखा जा सकता है। इसके साथ ही भारती सिंह ने कैप्शन में लिखा “हैप्पी संडे। लक्ष्य सिंह लिंबाचिया।”

भारती ने पहले भी अपने बेटे गोला के फोटोशूट की तस्वीरें की थीं शेयर

बता दें कि भारती सिंह (Bharti Singh) ने इससे पहले भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे गोला की फोटोशूट की तस्वीरों को शेयर किया था। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कॉमेडियन के बेटे “हैरी पॉटर” के लुक में नजर आ रहे हैं। हैरी पॉटर बनकर सोता हुआ भारती सिंह का बेटा गोला बहुत प्यारा लग रहा है।

तस्वीरों में नन्हे गोला को चमकीले पीले और मैरून रंग के स्वैडल और गोलाकार फ्रेम वाले चश्मे में देखा जा सकता है। गोला एक ऊनी टोपी पहनी हुई थी और हैरी पॉटर वाली जादू की छड़ी पकड़े टोकरी में शांति से सोते हुए नजर आए थे। उनके हैरी पॉटर वाले लुक की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी।

भारती सिंह ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था “लक्ष्य सिंह लिंबाचिया पॉटर।” सभी को यह तस्वीरें बहुत पसंद आईं। गौरतलब है कि, भारती और हर्ष ने साल 2017 में शादी की थी और तब से वह छोटे पर्दे के क्यूट कपल्स में से एक बने हुए हैं। दोनों 3 अप्रैल 2022 को माता-पिता बने थे और घर में एक प्यारे बेटे का स्वागत किया था। कपल में अपने लाडले बेटे का नाम लक्ष्य रखा है, लेकिन दोनों उसे प्यार से गोला बुलाते हैं।