भारती सिंह ने बेटे गोला संग बनाया प्यारा Video, कॉमेडियन के लाडले की क्यूटनेस पर दिल हार रहे फैंस

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपने काम के साथ-साथ अपने घर को भी बखूबी तरीके से संभाल रही हैं। भारती सिंह इन दिनों अपने बेटे गोला के साथ अपने मदरहुड फेज को इंजॉय कर रही हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया जब से बेटे लक्ष्य उर्फ गोला के माता-पिता बने हैं, तब से दोनों की जिंदगी अपने बेटे के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। यह दोनों सोशल मीडिया पर अपने बेटे गोला के साथ की तस्वीरें अक्सर शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। जैसे ही उनके लाडले बेटे गोला की क्यूट तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आती हैं, तो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं।

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया टीवी इंडस्ट्री के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों का खास अंदाज़ फैंस को बहुत पसंद आता है। भारती सिंह की तरह ही उनका बेटा गोला भी फैंस का फेवरेट बन गया है। भारती सिंह अपने बेटे गोला के साथ सोशल मीडिया पर प्यारी-प्यारी तस्वीरें और मस्ती भरे वीडियो शेयर करती रहती हैं। गोला की क्यूटनेस देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। हाल ही में भारती सिंह ने बेटे गोला के साथ का एक बहुत प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। तो चलिए आपको दिखाते हैं।

भारती सिंह ने बेटे गोला के साथ का वीडियो किया शेयर

दरअसल, भारती सिंह ने यह वीडियो हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह अपने बेटे गोला के साथ मस्ती करती हुई दिख रही हैं। वह अपने लाडले के साथ झूमती मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में भारती सिंह का लाडला बेटा गोला पीले रंग की टी-शर्ट में बहुत क्यूट लग रहा है। फैंस को भी गोला की क्यूटनेस बहुत पसंद आ रही है।

भारती सिंह के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉमेडियन अपने बेटे गोला को गोद में उठाए हुए झूमती हुई नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में गोला भी अपनी मां के साथ झूमते मुस्कुराता दिख रहा है। भारती सिंह के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और गोला की क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)


आपको बता दें कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने थे। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है लेकिन वह अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाते हैं। कपल का बेटा गोला उर्फ लक्ष्य 1 साल का हो गया है। उसके जन्मदिन के मौके पर कॉमेडियन ने ढेर सारी तस्वीरों को साझा किया था।

भारती सिंह ने बेटे के पहले जन्मदिन पर शेयर की थी तस्वीरें

हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बेटे गोला के पहले जन्मदिन के मौके पर कई प्यारी तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उनका बेटा बहुत प्यारा लग रहा था। फोटोशूट की इन तस्वीरों में गोला शेफ की टोपी और ड्रेस पहने हुए बहुत प्यारे लग रहे हैं।

वहीं एक तस्वीर में गोला को बलून वाली टोकरी में बैठे हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा भी भारती सिंह ने और भी कई तस्वीरें शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।  भारती सिंह ने इन प्यारी तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही लिखा था ““हैप्पी फर्स्ट बर्थडे लक्ष्य (गोला)। बहुत सारा प्यार। बड़े होकर हमारी तरह ही बनना। गॉड ब्लेस यू।”