कांग्रेस नेता उदित राज के बिगड़े बोल,अनुष्का का नाम लेकर विराट को कहा अपशब्द, कही ये बात

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। आपको बता दें कि दीपावली के शुभ अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी थी, साथ ही लोगों से यह अपील की थी कि वह पटाखे ना जलाएं। उन्होंने अपने संदेश में यह कहा था कि पर्यावरण की खातिर आप पटाखे ना जलाएं। वहीं इसके विपरीत दिल्ली समेत पूरे देश में पटाखे चलाए गए। दिल्ली के कई जगहों पर बहुत अधिक प्रदूषण बढ़ गया। इस संदेश की वजह से विराट कोहली के साथ-साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को भी काफी ट्रोल किया गया था। इसी बीच कांग्रेसी नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने ट्विटर के माध्यम से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अपशब्द कहा है।

उदित राज ने विराट कोहली के लिए किया आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग

कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए यह लिखा है कि “अनुष्का को अपने *** विराट कोहली को संभालने की जरूरत नहीं है। *** से ज्यादा वफादार कोई नहीं है। कोहली ने तुम लुच्चे, लफंगों और मूर्खों को सीख दी थी कि प्रदूषण से मानवता खतरे में हैं। तुम लोगों का डीएनए चेक कराना पड़ेगा कि तुम यहां के मूल निवासी हो कि नहीं?” उदित राज के ट्वीट पर लोगों ने आपत्ति जताई। कई लोगों ने तो ट्विटर पर कांग्रेस नेता उदित राज को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया था। ट्रोल होते ही उदित राज अनुष्का और विराट कोहली की तारीफ करने लगे।

कांग्रेस नेता उदित राज ने विराट-अनुष्का के सपोर्ट में किया ट्वीट

जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया तो ये फैंस के निशाने पर आ गए। बाद में उन्होंने ट्वीट करके विराट और अनुष्का का सपोर्ट किया परंतु उनके आपत्तिजनक शब्दों की वजह से फैंस काफी भड़के हुए थे। उदित राज ने विराट और अनुष्का का सपोर्ट करते हुए आगे लिखा कि “विराट कोहली के सुझाव का स्वागत, लेकिन कुछ दुष्टों ने ट्विटर पर भद्दी गालियां देना शुरु कर दी। हैरान हूं कि सरकार यह सब देख रही जैसे की मौन सहमति हो। इनके खिलाफ कार्यवाही अभी तक नहीं हुई। यह इंसान नहीं हो सकते। *** को भी बुरा कह रहे हैं। *** से ज्यादा वफादार कोई नहीं।”

बताते चलें कि दीपावली के पावन त्यौहार पर विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की, जिन तस्वीरों में यह बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने यह लिखा है कि “घर पर बैठने और खाने के लिए तैयार हुई हूं। यह काफी मजेदार था। उम्मीद है कि आप सभी की दिवाली खूबसूरत रही होगी। आपको बता दें कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बहुत ही जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। इन दोनों ने इसका ऐलान अगस्त के महीने में किया था। अनुष्का शर्मा की डिलीवरी जनवरी महीने में हो जाएगी।