सिपाही के जुड़वा बेटों ने पिता का नाम किया रोशन, एक बना नायब तहसीलदार तो दूसरा बना SDM

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने जीवन में सफलता पाने के लिए दिन रात कठिन मेहनत करते हैं। कुछ लोगों के पास किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। उनके पास सारी सुख-सुविधाएं मौजूद होती हैं परंतु इसके बावजूद भी उनको कामयाबी नहीं मिल पाती है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके पास सुख-सुविधाएं ना होने के बावजूद भी अपने जीवन में कामयाबी हासिल करते हैं। दरअसल, कामयाबी के मार्ग में बहुत सी बाधाएं उत्पन्न होती हैं। जो इंसान इन बाधाओं को पार करते हुए लगातार मेहनत करता रहता है, उसको अपनी मंजिल जरूर हासिल होती है। आज हम आपको ऐसे दो जुड़वा भाइयों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने अपने बुलंद हौसलों के दम पर ऊंची उड़ान भरते हुए कामयाबी से अपने पिता का नाम रोशन किया है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के एक पुलिस थाना इलाके के गांव सिंहपुर निवासी मोहित और रोहित यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से बुधवार को घोषित पीसीएस 2019 के अंतिम परिणाम में बाजी मार कर दोनों ही भाई एक साथ अफसर बने हैं। एक नायब तहसीलदार बना दो दूसरा डिप्टी कलेक्टर बना है।

आपको बता दें कि रोहित और मोहित यादव के पिता जी का नाम अशोक कुमार यादव है। अशोक कुमार यादव मथुरा पुलिस थाने में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। अशोक कुमार का ऐसा बताना है कि उत्तराखंड अगल से नया राज्य बनने से पहले उत्तर प्रदेश का हिस्सा हुआ करता था। ऐसे में अशोक कुमार की देहरादून में पोस्टिंग थी। उस समय के दौरान रोहित और मोहित बहुत छोटे थे। इन दोनों की प्रारंभिक पढ़ाई देहरादून के स्कूल से हुई है। इसके बाद इन्होंने बीटेक किया। यह दोनों ही भाई शुरू से ही मेधावी छात्र रहे। दोनों पढ़ाई में बहुत होशियार थे।

अशोक कुमार यादव का ऐसा बताना है कि मोहित और रोहित का जन्म 20 अप्रैल 1996 में हुआ था और इन दोनों भाइयों की उम्र में महज 5 मिनट का फासला है। इन दोनों भाइयों की ज्यादातर आदतें एक दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं। उन्होंने बताया कि यह एक बार यूपीएससी की परीक्षा भी दे चुके हैं परंतु यह उसमें सफल नहीं हुए थे। बाद में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वर्ष 2019 की परीक्षा में सफलता हासिल की है। एक बेटे को 30वीं और दूसरे को 36वीं रैंक प्राप्त हुई।

अशोक कुमार अपने दोनों जुड़वा बेटों की एक साथ कामयाबी से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि मैं बहुत खुशनसीब पिता हूं, जिसके दो जुड़वा बेटों ने एक साथ पीसीएस एग्जाम पास किया है। अशोक कुमार यादव ने बताया कि उनका सबसे बड़ा बेटा रोहित यादव नायब तहसीलदार बना है और उनका छोटा बेटा मोहित यादव डिप्टी कलेक्टर बना है।

आपको बता दें कि जैसे ही परिणाम आया और दोनों भाइयों के चयन की जानकारी परिवार और मित्रों को मिली तो सभी लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। एसएसपी मथुरा ने कॉन्स्टेबल के बेटों को अधिकारी बनने पर शुभकामनाएं दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। अशोक यादव का ऐसा कहना है कि आज मेरे बेटों ने मेरा मान बढ़ाया है। इन दोनों की कामयाबी ही मेरा जुड़वा मेडल है।