गाय ने पिलाया भूख से तड़प रहे कुत्ते के बच्चों को दूध, ममता से भरा Video देख लोग बोले- मां आखिर मां ही होती है
इंटरनेट की दुनिया पर वैसे तो कई सारे वीडियोस देखने को मिलते रहते हैं, जो हमारे दिल को छू जाते हैं। लेकिन जब भी कोई वीडियो मां से जुड़ा हुआ सामने आता है, तो उसे देखने के बाद हर किसी की आंखों में आंसू आ जाते हैं।
इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई भावुक हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी अपनी मां के गले लग जाएंगे, क्योंकि यह वीडियो आपको जरूर भावुक कर देगा।
ऐसा कहा जाता है कि एक मां तो मां होती है। वह ना कभी अपने और ना दूसरे के बच्चों को भूखा देख सकती है। यह बात सिर्फ इंसानों पर ही नहीं जानवरों पर भी लागू होती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक गाय भूखे कुत्ते के बच्चों को दूध पिलाती हुई नजर आ रही है।
ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि उनकी मां मर चुकी है। वह गाय को अपनी मां समझ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाय बड़ी शांति के साथ बैठी हुई है और कुत्ते के बच्चे बड़े आराम से गाय का दूध पीते हुए दिखाई दे रहे हैं।
एक गाय कुत्ते के बच्चों को पिला रही दूध
यह वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गाय भूख से तड़प रहे कुत्ते के बच्चों को अपना दूध पिला रही है। यह वीडियो काफी भावुक कर देने वाला है। इसके साथ ही यह संदेश भी दे रहा है कि मां की मोहब्बत से ज्यादा इस दुनिया में कोई और अजीम नेअमत नहीं है।
यह एक जानवर हमें सबक दे रहा है कि मां की ममता दिखाने के लिए जरूरी नहीं है कि अपने ही बच्चों को प्यार किया जाए। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं कर पाया कि यह वीडियो कहां का और कब का है। हो सकता है कि यह वीडियो पुराना हो परंतु इन दिनों यह फिर से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो हो रहा वायरल
It can happen only in India.
Cow mothering abandoned pups ?? pic.twitter.com/5QnMZF4RI5— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) August 3, 2022
आपको बता दें कि इस वीडियो को ट्विटर पर IFS अधिकारी सुशांत नंदा में साझा किया है, जिसके साथ ही उन्होंने बड़ा प्यारा सा कैप्शन लिखा है। इस वीडियो को अब तक 38.5 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि करीब ढाई हजार से ज्यादा सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।
एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद यह कमेंट करते हुए लिखा कि “मां तो मां होती है।” वहीं एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि “दुनिया में एकलौती मां ही है जो बच्चों का दर्द समझ सकती है।” एक और यूजर ने यह लिखा कि “बच्चों की भूख मिटाती एक मां।” इसी तरह से लगातार वीडियो पर यूजर्स अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।