कुछ ऐसा दिखता है दिग्गज बल्लेबाज़ सुरेशा रैना का आशियाना, देखे इनके आलिशान बंगले की सभी तस्वीरें

हमारी भारतीय टीम के जाने माने क्रिकेटर सुरेश रैना के नाम से आज लगभग सभी वाकिफ हैं| आज की तारिख में इन्होने क्रिकेट की दुनिया में अपना बहुत भी ख़ास और ऊँचे ओहदे पर नाम बना लिया है| सुरेश रैना का नाम भारतीय टीम के कुछ सबसे उम्दा बल्लेबाजों में शामिल किया जाता है और इसका कारण है इनकी शानदार पारियां जो किसी को भी एक बार देखने पर मजबूर कर दें| लेकिन अभी कुछ ही दिनों पहले अपने फैन्स को इन्होने एक दुखद खबर भी दी थी जो के थी इनके संन्यास की|

हालाँकि इन्होने क्रिकेट की दुनिया से सन्यास ले लिया है| ऐसे में इनके फैन्स इस खबर से कादी दुखी भी हैं| लेकिन सुरेश के फैन्स का आज भी इनके लिए प्यार बरकरार है और आगे भी रहने वाला है| हालाँकि अब इन्हें नेशनल मैचेसमें तो नहीं लेकिन इंडिया के अंदर ही होने वाले आईपीएल में देखा जा सकता है| इस बेहद नामी खिलाड़ी का लाइफस्टाइल भी बहुत अच्छा और लग्जरी है| आज हम आपको सुरेश रैना के घर की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं|

सुरेश रैना किसी भी तरह के फ्लैट्स में रहना पसंद नही करते ऐसा उन्होंने खुद ही बताया था| लिहाज़ा उन्होंने अपना खुद का एक पर्सनल बंगला बनवाया है| इनका यह बंगला खिलाडियों के बीच रहने के साथ साथ क्षेत्र में भी बहुत चर्चित है| अपनें इस बंगले की लोकेशन इन्होने उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद शहर में रखी है| गाज़ियाबाद के ही राजनगर इलाके में रैना नें अपना यह बंगला बनवाया है|

मीडीया रिपोर्ट्स और खबरों की माने तो सुरेश रैना के इस बंगले की कीमत तकरीबन 18 से 20 करोड़ रुपयों तक बताई जाती है| बाहर से बेहद खूबसूरत होंवे के साथ साथ इनका यह बंगला अंदर से भी काफी आलिशान और लक्जरियस है| और तो और सुरेश इसकी फर्निशिंग पर भी खासा ध्यान देते हैं| आज हम आपको इनके इसी बंगले की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जो के ये खुद ही शेयर करते है और कुछ मीडिया के द्वारा सामने आई है|

बाहर से दिखने में यह बंगला बहुत ही खूबसूरत नजर आता है| अंदर के हिस्सों की बात करें तो घर में रैना ने तरह तरह की सुविधाओं का इंतजाम करवाया है| नीचे हमने कुछ तस्वीरें शेयर की है जो तब की हैं जब क्रिकेट की दुनिया के भगवान रहे सचिन उनके घर पर आये थे| घर का इंटीरियर काफी ज्यादा रॉयल लुक्स वाला रखवाने के साथ इन्होने घर में लकड़ी की वस्तुए काफी इस्तेमाल की है जो के सुन्दरता में चार चाँद लगा रहा है|

अपनी और अपनी बेटी की तमाम बचपन की तस्वीरें इन्होने घर के हर हिस्से में लगवा रखी है| जिसके साथ ही घर के लिविंग रूम में इन्होने अपनी बेटी की एक बड़ी सी तस्वीर लगा रखी है जो के काफी शानदार नजर आती है| गाड़ियों के शौक़ीन रैना नें साथ ही में घर के बाहर तमाम लग्जरी गाड़ियाँ भी रखी हैं| जिनकी कीमत लगभग 6 से 8 करोड़ है|

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर सुरेश रैना ने कुल सम्पत्ति की बात करें तो यह लगभग 150 करोड़ बताई जाती है।