दिलफेंक आशिक हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 13 साल में बदली 18 माशूकाएं, 3 महिलाओं के 4 बच्चों के हैं कुंवारे बाप

अगर हम दुनिया भर में प्रसिद्ध और महान फुटबॉलर की बात करें तो इसमें पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम आता है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने जीवन में जो मुकाम हासिल किया है उसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। एक गरीब परिवार में जन्मे क्रिश्चियन रोनाल्डो ने बहुत कम उम्र में ही फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था और उन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया भर में अच्छा खासा नाम कमाया है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक काफी मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी हैं। काफी कम समय में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने खेल के जरिए लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। मौजूदा समय में क्रिस्टियानो रोनाल्डो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यह दुनिया में सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ी बन चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि अमीरी के मामले में भी यह किसी से पीछे नहीं है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ी की लिस्ट में सबसे प्रथम नंबर पर आता है लेकिन इस ऊंचाई तक पहुंचने के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अक्सर अपने पूरे करियर में गर्लफ्रेंड को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं।

जी हां अगर हम 2003 से 2016 तक की बात करें तो इन 13 सालों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो 18 गर्लफ्रेंड बदल चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि मौजूदा समय में क्रिस्टियानो रोनाल्डो 4 बच्चों के पिता भी हैं जो अलग-अलग तीन महिलाओं के हैं और आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो 4 बच्चों के कुंवारे बाप हैं। जी हां, उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो 2017 से अर्जेंटीना की मॉडल जॉर्जिना रॉड्रिग्स के साथ रिश्ते में हैं। अक्टूबर के महीने में दोनों ने अपने होने वाले जुड़वा बच्चों की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इससे पहले 12 नवंबर 2017 को भी जॉर्जिना रॉड्रिग्स ने स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम अलाना मार्टिना है।

आपको बता दें कि साल 2003 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने प्रोफेशनल फुटबॉल करियर की शुरुआत की थी और यह 13 सालों यानी 2003 से 2016 तक 18 अलग-अलग हसीनाओं के साथ रिश्ते में रहे। साल 2017 से वह अभी तक गॉर्जिना रॉड्रिग्ज के साथ अपना जीवन जी रहे हैं लेकिन अभी तक उन्होंने विवाह नहीं किया है। बिना शादी के ही रोनाल्डो और गॉर्जिना रॉड्रिग्ज एक साथ रह रहे हैं।

जब रोनाल्डो ने अपने करियर की शुरुआत की थी तो उस दौरान ब्राजीलियन मॉडल जोर्डाना जर्देल उनकी प्रेमिका थीं और इनके साथ इनका रिलेशनशिप करीब 2 से 3 साल तक रहा। इसके बाद रोनाल्डो का उनसे ब्रेकअप हो गया था। जिसके बाद रोनाल्डो की प्रेमिका मॉडल मार्चे रोमेरो बन गईं। इसके बाद तकरीबन हर साल रोनाल्डो अलग-अलग मॉडल के साथ डेट करते रहे थे।

रोनाल्डो ने इस दौरान जुडाकेन, एक्ट्रेस जेमा आत्किंसन, ओलिविया, पेरिस हिल्टन, फेमस टीवी एक्ट्रेस किम कार्दशियां वेस्ट को डेट किया था। इतना ही नहीं बल्कि रोनाल्डो का अफेयर पुर्तगाल की करीना फेरो, सोराइ कावे और मिया फुदाकेन से भी रहा था। इसके अलावा ब्रिटेन की टायेसे कनिंघम के साथ भी स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के रिश्ते की खबर सुर्खियों में छाई हुई थीं। रोनाल्डो का नाम इटली की मॉडल और सिंगर रफैला फिको, दक्षिण अमेरिकन टीवी रियलिटी स्टार इमोगन थॉमस और मशहूर टेनिस स्टार मारिया शारापोवा के साथ भी जुड़ चुका है।

रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती बल्कि इस लिस्ट में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा बिपाशा बसु का भी नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि साल 2007 के दौरान ही स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो बिपाशा बसु को डेट कर रहे थे परंतु कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसे अफवाह मात्र बताया गया है।

साल 2008 की शुरुआत में ही रोनाल्डो ने स्पेन की मॉडल नेरेइदा गालार्दो के साथ डेटिंग की थी लेकिन यह रिश्ता अधिक समय तक ना टिका। जिसके बाद रोनाल्डो का स्पेन की टीवी रिपोर्टर लूसिया विलालोन के साथ अफेयर चला। आपको बता दें कि रोनाल्डो की प्रेमिकाओं के अलावा विवादों से भी इनका बहुत नाता रहा है।

जी हां, साल 2005 में अक्टूबर के महीने में रोनाल्डो पर रेप का आरोप भी लगा था। दरअसल, रोनाल्डो पर होटल में रेप करने का आरोप एक महिला के द्वारा लगाया गया था, जिसके बाद पुर्तगाल के फुटबॉलर को अरेस्ट कर लिया गया था। बता दें कि रोनाल्डो सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक पुर्तगाल के लिए खेलते हुए 115 इंटरनेशनल गोल दागे हैं। साथ ही दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर में रोनाल्डो का नाम शामिल है।