मगरमच्छ ने किया दिव्यांका त्रिपाठी पर जबरदस्त हमला ,एक्ट्रेस के चेहरे और कलाई पर आई गम्भीर चोटे ,देखें तस्वीरे

टीवी के  सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron ke Khiladi 11) की शूटिंग   लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही ये शो टीवी पर ऑन एयर होने वाला है और वही  दर्शकों को इस  एक्शन रियलिटी शो का बेसब्री से इंतजार है  तो वही शो के कंटेस्टेंट भी धीरे-धीरे शो की परतें  खोलते नजर आ रहे हैं| बतादे टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी भी इस बार खतरों के खिलाड़ी 11  का हिस्सा है और इस शो के चलते दिव्यंका त्रिपाठी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है और अक्सर ही इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोस दिव्यंका त्रिपाठी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैन्स के   साथ साझा करती रहती हैं|

इसी बीच  शो की  कंटेस्टेंट दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर में दिव्यंका के हाथ और कलाई पर जख्म के निशान नजर आ रहे हैं और इस तस्वीर को देखने के बाद दिव्यंका के फैंस काफी ज्यादा चिंतित नजर आ रहे हैं और लगातार उनके फैंस यह सवाल पूछ रहे हैं कि   दिव्यंका त्रिपाठी को यह चोट कैसे आई तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मसला

बता दे दिव्यंका त्रिपाठी के चेहरे और हाथों पर जो जख्म के निशान नजर आ रहे हैं वह उन्हें रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी  में  एक स्टंट करने के दौरान लगी है जिसके बारे में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैन्स  को जानकारी दी हैं|

बता दे दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और इस पोस्ट के कैप्शन में दिव्यांका त्रिपाठी ने यह लिखा है कि,” मैं नेचर से   इतना ज्यादा प्यार करती हूं कि क्रोकोडाइल लेदर का इस्तेमाल तक नहीं करती बल्कि मैं मगरमच्छ के दांतो के निशान अपनी ठोड़ी और उसके पंजे के निशान अपने कलाई पर लिए घूम रही हूं”|

दिव्यांका के इस पोस्ट को देखने के बाद आप यह समझ ही गए होंगे कि  दिव्यांका को यह चोट उनके पहले स्टंट के दौरान लगी है और इन दिनों दिव्यंका की यह तस्वीर काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है जोकि इन दिनों काफी वायरल हो रही है और वही फैंस लगातार दिव्यंका त्रिपाठी की बहादुरी की तारीफें कर रहे हैं|

बात करें दिव्यंका त्रिपाठी के प्रोफेशनल लाइफ की तो दिव्यंका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की एक बेहद ही मशहूर अदाकारा है और दिव्यंका त्रिपाठी को सबसे ज्यादा पापुलैरिटी एकता कपूर के सीरियल “ये हैं मोहब्बते” में इश्तिा के किरदार से मिली है और वही छोटे पर्दे के अलावा दिव्यंका त्रिपाठी वेब सीरीज कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला में नजर आ चुकी है| वही बात करें दिव्यंका त्रिपाठी के पर्सनल लाइफ की तो दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने को स्टार विवेक दहिया के साथ शादी रचाई है और आज दिव्यंका त्रिपाठी अपनी मैरिड लाइफ में बेहद खुश है |

वही दिव्यंका और विवेक दहिया की जोड़ी आज के समय में टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर रोमांटिक जोड़ियों में से एक मानी जाती है| वही विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही ये दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और इनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं|