नदी में डूब रहे बच्चे को मगरमच्छ ने घेरा, फिर ऐसे बची जान, देखिए वायरल Video

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं दुनिया में कई भयानक जानवर रहते हैं, जिनके विषय में जानकर भी मन में भय बैठ जाता है। ऐसा ही एक जलीय जीव है मगरमच्छ। यह तालाबों और नहरों में अधिकतर पाया जाता है। इतना समझ लीजिए कि कोई मानव या जीव यदि इसके जबड़ों की पकड़ में आ जाए, तो स्वयं काल भी उसे बचा नहीं सकता। मगरमच्छ पानी में पाए जाने वाला एक खतरनाक जानवर है। इसके चंगुल में अगर कोई इंसान फंस जाए तो उसका बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है। इसी वजह से मगरमच्छ को पानी का शैतान भी कहा जाता है।

कहते हैं कि जाको राखे साइयां मार सके न कोय! इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखकर इस कहावत पर यकीन और गहरा हो जाता है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा नदी में डूब रहा है और खुद को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। लड़का चीखे मारकर खुद को बचाने का प्रयास कर रहा होता है।

आखिर में रेस्क्यू टीम ने जैसे-तैसे लड़के को नदी से बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली। यह मंजर इतना खतरनाक था कि कोई भी इसे देखकर एक पल के लिए सिहर जाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

लड़के के पास आ गए मगरमच्छ

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद ऐसा मालूम होता है कि शायद लड़का नहाने के लिए नदी में उतरा था। लेकिन वह नदी में डूबने लगता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का तैरते हुए जैसे तैसे अपनी जान बचाने का प्रयास करता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन उसके लिए एक तरफ कुआं और दूसरी तरफ खाई की स्थिति उस समय बन गई जब उसे कई मगरमच्छों ने घेर लिया। इस दौरान लड़का चीखता हुआ नजर आ रहा है।

इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि लड़का पानी में डूब रहा है। पानी उसके गले तक है। वह गर्दन को किसी तरह से पानी की सतह से ऊपर रखने का प्रयास करता है। इसी दौरान उसे एहसास होता है कि कुछ मगरमच्छ उसके आसपास हैं। बच्चा घबरा जाता है और मदद के लिए जोर जोर से चिल्लाने लगता है। कुछ सेकंड में रेस्क्यू टीम वहां पहुंच जाती है और लड़के को पानी से बाहर खींच लेती है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह घटना चंबल नदी की है। हालांकि, यह दृश्य चंबल नदी का है या नहीं हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

वीडियो हो रहा वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मी सचिन कौशिक ने शेयर किया है और इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा है कि “फिल्मों जैसा असल सीन है! चम्बल नदी में यह बच्चा डूब रहा था, पीछे मगरमच्छ भी थे। रेस्क्यू टीम सही समय पर पहुंच गई और इस बालक को हाथ पकड़कर खींच लायी। सैल्यूट।”

वहीं सचिन कौशिक ने एक दूसरा ट्वीट करते हुए यह लिखा है कि “इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है कि यह वीडियो चंबल नदी का है या किसी अन्य का है। कृपया किसी को भी इस वीडियो के बारे में सटीक जानकारी मिले तो अवश्य साझा करें।”

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो एक लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।