Jokes : पहला दोस्त :’ यार मै जिस लड़की को चाहता हुँ, उसने मुझसे शादी नहीं की. दूसरा दोस्त :’ तुमने उसे बताया के तेरा चाचा

Joke 1

डॉक्टर: क्या बात है?
बंटू: जी कुत्ते ने काट लिया है।
डॉक्टर: तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा,
मरीज देखने का समय केवल सुबह 8 से 11 बजे तक है
और तुम 1 बजे आए हो।
चिंटू: जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था!

Joke 2

लड़की: ये shaam singh का मोबाइल कहां से मिलेगा?
दुकानदार: पता नहीं मैडम
लड़की: अरे टीवी पर तो तुम्हारी दुकान पे ही देखा था।
दुकानदार: मैडम वो SAMSUNG है, shaam singh नहीं…!!

Joke 3

गोलू: रात भर मुझे नींद नहीं आई।
पोलू: क्यों?
गोलू: रात भर मैंने सपने में देखा कि मैं जाग रहा हूं

Joke 4

पत्नी धूप में बैठकर मूंगफली खा रही थी
पति-मुझे भी दो ना मूंगफली
पत्नी ने एक मूंगफली दे दी
पति-बस एक
पत्नी-और खा के क्या करोगे बाकी सबका स्वाद भी ऐसा ही है।

Joke 5

चंटू: अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की ज़रूरत पड़ी, तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा।
बंटू: मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
चंटू: नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो…!!

 

Joke 6

पिंकी तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस के लिए इंटरव्यू देने पहुंची।
ऑफिसर: अगर एक तरफ आपके पति हों और दूसरी तरफ आपका भाई हो तो आप क्या मारोगी?
पिंकी: पति
ऑफिसर: अरे मैडम आपको तीसरी बार बता रहा हूं कि आप ब्रेक मारोगी!

Joke 7

लड़की देखने गोलू परिवार के साथ पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वाले: ‘पिंकी की आवाज कोयल जैसी है!
उसकी गर्दन तो मोरनी जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है…गाय।
गोलू: जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं या नहीं?

Joke 8

एक लड़की बड़ा मेकअप करके ऑफिस आई,
सारे ऑफिस के लोग उसे ही देख रहे थे,
लड़की-मैं कैसी दिख रही हूं?
बॉस-क्या बात है आज तो बहुत सुन्दर लग रही हो?
लड़की-ज्यादा मक्खन लगाने की जरुरत नहीं है
बाहर जाके ब्यूटी पार्लर वाले का बिल भर आओ।

Joke 9

लड़का-हर सन्डे के दिन आपके चेहरे पर रंग क्यों लगा होता है
लड़की-अरे मैं हर सन्डे होली खेलती हूं
लड़का-क्यों ?
लड़की-अरे हमारे स्कूल में टीचर ने
बताया है किSunday मतलब Holiday…

Joke 10

पत्नी: ये रैगिंग किसे कहते हैं?
पति: ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ
और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना,
उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।

Joke 11

दामाद पहली बार ससुराल गया,
सास और दामाद के बीच बातचीत चल रही थी
सास से दामाद ने पूछा: आपके गांव में सबसे विवादित चीज क्या है?
सास: एक ही चीज विवादित थी, वो भी आप ले गए दामाद जी!

Joke 12

एक लड़के की बाइक से स्कूटी वाली लड़की की टक्कर हो गई।
भीड़ ने लड़के को खूब मारा और बुरी तरह पीट दिया, फिर लड़की
और उसकी स्कूटी को उठाया।
एक आदमी लड़की से बोला: आपको लगी तो नहीं?
लड़की: नहीं, ये तो मेरा रोज का काम है, स्कूटी सीख रही हूं न!!

Joke 13

चंटू: तुम्हारी आंख क्यों सूजी हुई है?
बंटू: कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लेकर आया था।
चंटू: लेकिन इसका आंख सूजने से क्या संबंध है?
बंटू: मेरी पत्नी का नाम है ‘तपस्या’ है और केक वाले बेवकूफ दुकानदार ने लिख दिया
Happy Birthday समस्या…!!