जब मां दुर्गा की आंखों से बहने लगी आंसुओं की धारा, भक्तों का लगा तांता, जानिए वायरल Video की सच्चाई

अक्सर हमें दुनियाभर से कोई ना कोई खबर सुनने को मिल ही जाती है, जिसे जानकर हर कोई सोच विचार में पड़ जाता है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, देश भर में बहुत से मंदिर मौजूद हैं, जो अपनी किसी ना किसी विशेषता और चमत्कार के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। इन मंदिरों से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है इसी वजह से लोग इन मंदिरों में भारी संख्या में पहुंचते हैं और भगवान का आशीर्वाद लेते हैं।

वहीं अक्सर कई मंदिरों में कुछ ऐसा भी कई बार देखने को मिल जाता है, जिससे हर कोई हैरान रह जाता है। इसी बीच बिहार के गया में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखों से कथित तौर पर आंसुओं की धारा बहने लगी। जी हां, गया के दुर्गा माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। जैसे ही मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखों से आंसू की धारा बहने की खबर लोगों को पता लगी तो लोग देखने के लिए मंदिर पहुंचने लग गए।

इसे आस्था कहे या अंधविश्वास, यह खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई है। वहीं सोशल मीडिया पर भी मां दुर्गा की आंखों से निकलते आंसू का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि namanbharat इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मां दुर्गा की प्रतिमा को देखने के लिए भक्तों की लगी भीड़

जब गया के दुर्गा माता मंदिर में अचानक मां की आंखों से आंसू निकलने लगे, तो इसके बाद पुजारी ने इसकी जानकारी मंदिर के आसपास के लोगों को दी। भक्तों की आस्था का सबब यह था कि महिलाओं ने भजन कीर्तन करना शुरू कर दिया। सभी इसे चमत्कार बताने लगे और मां दुर्गा की एक झलक देखने के लिए लोग आतुर हो गए। बहुत से लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने इसे अंधविश्वास बताया वहीं कुछ कई लोगों ने इसे चमत्कार माना।

मां दुर्गा की आंखों से आंसू बहने को लोग साक्षात चमत्कार मान रहे हैं। हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर मां की आंखों से आंसू क्यों निकल रहे हैं। कोई इसे शुभ तो कोई इसे अशुभ संकेत मान रहा था। मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

मां दुर्गा की आंखों से बह रहे आंसू


सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देख सकते हैं कि मां दुर्गा की आंखों से आंसू की धारा बह रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि पहले तो मां दुर्गा की आंख काली थी लेकिन अब वह सफेद नजर आ रही है। स्थानीय लोगों के द्वारा ऐसा बताया गया कि शनिवार की देर शाम यह खबर आग की तरह फैल गई। सैकड़ों लोग यहां पर एकत्रित हो गए और मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए आतुर हो गए। लोगों का इसे मां दुर्गा का चमत्कार मानना है और दर्शन करने के लिए लोग बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। मंदिर के पास मां के दर्शन करने वाले लोगों की भारी भीड़ बढ़ती ही जा रही है।