Site icon NamanBharat

बुधवार का दिन होगा इन राशियों पर मेहरबान, मिलेगा आकस्मिक धनलाभ , जानें आज का राशिफल

मेष

आज गणेशजी की कृपा से आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। परिजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा। माता से लाभ मिलेगा। व्यापार व नौकरी में निरंतर उन्नति के आसार हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्ण बनेगा। यात्रा से लाभ।

 वृषभ

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा और गणेशजी आज आपको सावधान रहने की सलाह देते हैं। आज होने वाली घटनाओं से आप चिंतित रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम रहेगा। आँखो में तकलीफ हो सकती है। स्वजनों एवं परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आज शुरू किए गए कार्य अपूर्ण रहेंगे। खर्च अपेक्षा से अधिक होगा और घोर परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी।

मिथुन

आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में वृद्धि होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। जीवनसाथी एवं संतान की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। उत्तम भोजन मिलेगा। धन संपत्ति और साथ ही  मान सम्मान के भी अधिकारी बनेंगे। घर की साज-सज्जा में फेरबदली करेंगे।ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। मन पूरी तरह संतुष्ट रहेगा। नए वस्त्र, आभूषण क्रय करने का मन बनेगा। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होकर तरक्की के अवसर प्रदान कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क

गणेशजी के अनुसार आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए बेहद ही  लाभदायी है। आप पर उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। पदोन्नति की पूरी संभावना है। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा

सिंह

आज आप काफी उत्साहित महसूस करेंगे और आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत करेगें। स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। कर्मनिष्ठ होकर काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है।

कन्या

आज आपको तनाव से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है और आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। आपके जीवन-साथी की सेहत तनाव और चिंता का कारण बन सकती है। एकतरफ़ा लगाव आपके लिए केवल हार्ट-अटैक लाएगा। दिवास्वप्नों में समय खपाना नुक़सानदेह रहेगा, इस मुग़ालते में न रहें कि दूसरे आपका काम करेंगे।

वृश्चिक

आज के दिन आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आपकेआर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। बच्चों की उनसे जुड़े मामलों में मदद करना आवश्यक है। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में दिक़्क़त होगी। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी।

धनु

आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। कुछ लोगों के लिए परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं।

मकर

दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे।  गणेशजी कहते हैं कि आज आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। प्रवास की तैयारी रखें। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। उत्तम भोजन करने का लाभ मिलेगा।

कुंभ

गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। स्नेहमिलन या प्रवास के माध्यम से मित्रों एवं स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इससे आपको बेहद ख़ुशी मिलेगी और इस काम को पाने के लिए झेली गयी सारी मुसीबतें मिट जाएंगी।

मीन

आर्थिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मानसिक रूप से भी आनंदित और उत्साहित रहेंगे। वेतन वृद्धि या पदोन्नति के समाचार मिल सकते हैं। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी।

Exit mobile version