इस खूबसूरत लड़की के डांस ने बना दिया लोगों को दीवाना, मूव्स ने किया सभी को घायल, देखें वायरल Video

इंटरनेट पर वीडियोस की भरमार है। आए दिन यहां पर कुछ ना कुछ नया वीडियो वायरल होता रहता है, जिनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनसे लोगों का खूब मनोरंजन होता है। वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिसे देखने के बाद हर कोई इमोशनल हो जाता है। वहीं इनमें से कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं, जो यूजर्स के दिल पर राज करते हैं। वैसे देखा जाए तो इन दिनों डांस से जुड़े हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं।

बीते कुछ दिनों से पाकिस्तान की खूबसूरत लड़की आयशा अपने शानदार डांस के लिए सुर्खियों में छाई हुई है। इसी बीच एक और लड़की का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो दो साल पुराना है लेकिन इन दिनों खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। इस लड़की के डांस ने सोशल मीडिया यूजर्स को दीवाना कर दिया है।

“इक्को हील दे नाल” गाने पर डांस

आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोगों के टैलेंट को दर्शाने के लिए एकमात्र उत्तम माध्यम बन चुका है। बहुत से साधारण लोग अब इस सोशल मीडिया पर स्टार बन चुके हैं और अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी रखते हैं। आजकल बहुत से लोग गानों पर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कई डांस वीडियो ऐसे होते हैं, जो हर किसी का दिल जीत लेते हैं। इसी बीच एक लड़की का डांस वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, वीडियो में लड़की को युवाओं में बेहद हिट गाने “इक्को हील दे नाल” पर डांस करते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह किसी शादी या अन्य फंक्शन में वीडियो बनाया गया है। इस वीडियो में लोगों की भीड़ भाड़ देखी जा सकती है, उसी बीच लड़की स्टेज पर बिंदास डांस करते हुए नजर आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस खूबसूरत लड़की के डांस का इंटरनेट दीवाना हो गया है। लड़की ने अपने शानदार मूव्स से सभी को घायल कर दिया है।

इस लड़की के डांस को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। हर कोई इस लड़की की अदाओं का दीवाना हो गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपको बता दें कि इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है। भले ही यह वीडियो काफी पुराना है परंतु इन दिनों यह चर्चा में है। इस वीडियो को 65 लाख से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं 90 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद इस खूबसूरत लड़की के डांस की हर कोई तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है। लोग इस वीडियो पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हमें तो यह डांस वीडियो अच्छा लगा। वैसे आप सभी लोगों को इस लड़की का डांस वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।