जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं सपना चौधरी, आलीशान घर और महंगी गाड़ियों में करती हैं सफर

वैसे देखा जाए तो हमारे भारत देश में सेलेब्रिटीज की कोई कमी नहीं है परंतु कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिनका बचपन और जवानी काफी कठिन परिस्थितियों में व्यतीत हुआ है परंतु जब उन्हें कामयाबी मिली तो उन्होंने सबको पीछे छोड़ दिया। उन्हीं में से एक हरियाणा के आन-बान-शान और फेमस डांसर सपना चौधरी हैं। यह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

मौजूदा समय में सपना चौधरी एक नाम ही नहीं बल्कि एक ब्रांड बन चुकी हैं। दुनिया भर के लोग इन्हें अच्छी तरह से जानते हैं। सपना चौधरी अपने डांस के लिए काफी मशहूर हैं और वह जिस गाने पर भी डांस करती हैं, वह सुपरहिट हो जाता है।

सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ किया था और धीरे-धीरे सपना चौधरी हरियाणा में स्टेज शो करने के लिए मशहूर हो गईं। सपना चौधरी अपने शो में डांस भी करती थीं और गाना भी गाती थीं। सपना चौधरी रियलिटी शो बिग बॉस 11 में भी नजर आ चुकी हैं और इस शो से उनके करियर में एक बड़ा उछाल देखने को मिला। उन्हें कई ऑफर्स मिलने लगे।

सपना चौधरी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन और हिट एल्बम दिए हैं। इसके अलावा उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट भी काफी लंबी है। मौजूदा समय में सपना चौधरी ने दुनिया भर में अच्छा खासा नाम कमाया है। देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी अपने डांस वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर भी खूब धमाल मचाती हैं। डांस परफॉर्मेंस के अलावा सपना चौधरी अपनी कातिल अदाओं से भी फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं।

25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में जन्मी सपना चौधरी पिता का नाम भूपेंद्र अत्रि और उनकी माता जी का नाम नीलम चौधरी है। उनके पिताजी एक निजी कंपनी में कर्मचारी थे। वर्ष 2008 में ही सपना चौधरी के पिताजी का निधन हो गया था। उस समय के दौरान उनकी उम्र 18 साल की थी। जब पिताजी का निधन हो गया तो उसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी सपना चौधरी के कंधों पर आ गई।

सपना चौधरी ने अपने परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए अपने डांस के शौक को पैसा कमाने का माध्यम बना लिया। मौजूदा समय में देश के कोने कोने से सपना चौधरी को डांस परफॉर्मेंस के लिए ऑफर आते हैं। सपना चौधरी ने आज जो मुकाम हासिल किया है उसके लिए उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत सी परेशानियां देखी हैं। हर कठिन परिस्थिति का सामना करते हुए उन्होंने अपनी मेहनत से आज अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है।

सपना सिर्फ हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त पहचान हासिल कर चुकी हैं। आज यह आपने डांस के माध्यम से खूब पैसा और शोहरत कमा रही हैं। सपना चौधरी के पास आज किसी भी चीज की कमी नहीं है। वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि सपना चौधरी एक स्टेज परफॉर्मेंस करने के लिए अच्छी खासी तगड़ी रकम वसूल करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह करीब 25-50 लाख रुपए तक स्टेज शो करने के लिए फीस लेती हैं। अगर हम सपना चौधरी की कुल संपत्ति के बारे में बात करें तो उनकी नेटवर्क नेट वर्थ 50 करोड़ रुपए के करीब है। सपना चौधरी लग्जरी लाइफ व्यतीत करती हैं।

आपको बता दें कि सपना चौधरी का दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक आलीशान घर भी है। अब सपना चौधरी नजफगढ़ के बाहर सिटी में एक अपार्टमेंट में रहती हैं। उनका यह अपार्टमेंट बहुत बड़ा है। इतना ही नहीं बल्कि सपना चौधरी महंगी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं।

सपना चौधरी के पास महंगी कार का अच्छा कलेक्शन है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सपना चौधरी के पास Q7 और BMW7 सीरीज जैसी कारें भी हैं।

अगर हम सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी की बात करें तो उन्होंने वीर साहू से शादी की है। वीर साहू सिंगिंग के साथ-साथ कई हरियाणवी फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुके हैं। वीर साहू और सपना चौधरी एक बच्चे के माता-पिता भी हैं।