Site icon NamanBharat

“दंगल’ फिल्म में बबीता का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर हो गई हैं ग्लैमरस, तस्वीरें देखकर नहीं हटा पाएंगे नजर

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान की 2016 में रिलीज हुई सुपर डुपर हिट फिल्म “दंगल’ तो आप सभी लोगों को याद ही होगी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। आमिर खान की फिल्म “दंगल” पहलवान गीता और बबीता फोगाट के जीवन पर बनी थी। फिल्म में दिखाया गया था कि किस प्रकार से महाबीर फोगाट ने अपनी बेटियों को पहलवान बनाया था।

इस फिल्म में गीता और बबीता फोगाट के रोल में कुल मिलाकर चार अभिनेत्रियां नजर आई थीं। दो चाइल्ड एक्टर्स और दो मेन एक्टर्स, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया था। वर्तमान में वह बाल कलाकार काफी बड़े हो चुके हैं। फिल्म “दंगल” में जायरा वसीम ने गीता फोगाट का किरदार निभाया था। जायरा वसीम को अपने इस किरदार से काफी अधिक लोकप्रियता हासिल हुई।

वहीं फिल्म में बबीता फोगाट के किरदार को सुहानी भटनागर ने निभाया था, जो यह फिल्म करने के बाद गायब हो गईं। लेकिन अब सुहानी भटनागर काफी बड़ी हो गई हैं और वह काफी ग्लैमरस नजर आती हैं। इन दिनों उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

“दंगल” फिल्म में आमिर खान की छोटी बेटी बबीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसे देखने के बाद आप अपना होश खो बैठेंगे। तस्वीरों को पहली नजर में देख कर उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो सकता है। बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर अब काफी बड़ी हो चुकी हैं और उनका लुक पहले से काफी बदल गया है।

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म “दंगल” में नजर आई अभिनेत्री सुहानी भटनागर का किरदार काफी ज्यादा सराहा गया था। सुहानी भटनागर ने फिल्म “दंगल” में महाबीर सिंह फोगाट (आमिर खान) और दया कौर (साक्षी तंवर) की बेटी बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग बेहद लाजवाब थी। फिल्म के रिलीज होने के बाद ही सुहानी की लोकप्रियता में एकदम से इजाफा हो गया।

आपको बता दें कि सुहानी भटनागर ने छोटे पर्दे के टीवी विज्ञापनों से अपने करियर की शुरुआत की थी। अभिनेत्री सुहानी भटनागर को कई टीवी विज्ञापनों में देखा जा चुका है। इससे उन्होंने अपना नाम बनाया। लेकिन असल पहचान फिल्म “दंगल” से प्राप्त हुई। इस फिल्म की रिलीज के बाद अभिनेत्री ने कोई और काम नहीं किया।

अभिनेत्री सुहानी भटनागर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी कोई ना कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इन दिनों उनकी कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिसे देखने के बाद हर एक फैन काफी ज्यादा हैरान हो रहा है। सुहानी भटनागर की तस्वीरों पर फैंस खूब लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अभिनेत्री सुहानी भटनागर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। सुहानी भटनागर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आए दिन कोई ना कोई अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते हैं।

सुहानी आज किसी मॉडल की तरह लगती हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बबीता का लुक पूरी तरह से बदल चुका है। सुहानी भटनागर इन तस्वीरों में बिल्कुल पहचानने में नहीं आ रही हैं। यही वजह है कि अभिनेत्री की इन तस्वीरों ने हर किसी का ध्यान खींचा है।

आपको बता दें कि सुहानी को एक्टिंग के अलावा सिंगिंग और डांसिंग का भी शौक है। बॉलीवुड फिल्म “दंगल” उनकी डेब्यू फिल्म है। मालूम हो कि फिल्म में गीता की भूमिका निभाने वाली जायरा वसीम ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है।

सुहानी भटनागर की यह लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और लोग लगातार उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। सुहानी भटनागर की यह तस्वीरें हर किसी को बहुत पसंद आ रही हैं।

 

 

 

Exit mobile version