जब पार्टी के दौरान रणवीर सिंह की फट गई पैंट, फिर दीपिका पादुकोण ने ऐसे बचाई पति की इज्जत

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों ही बॉलीवुड के पॉवरफुल कपल माने जाते हैं जिनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री और ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री फैंस का दिल जीतने में हमेशा कामयाब रही है। बता दें कि दोनों जहां कैमरे के सामने पीडिए करते नजर आ जाते हैं तो वहीं एक-दूसरे से जुड़े फनी किस्से भी शेयर करते दिख जाते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका ने पति रणवीर सिंह से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि कैसे एक पार्टी के दौरान रणवीर ऊप्स मूमेंट का शिकार होते होते रह गए।

कपिल शर्मा के शो पर हुआ था खुलासा-

दरअसल सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वो पति रणवीर सिंह से जुड़ा एक फनी किस्सा शेयर करती हुई दिखाई दे रही हैं। दीपिका ने ये किस्सा कपील शर्मा के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के दौरान किया था। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने बताया कि वो रणवीर के साथ एक म्यूजिक फेस्टिवल में गई थी जहां रणवीर सिंह ऊप्स मूमेंट का शिकार हो गए थे। उस वक्त दीपिका ने उनकी मदद की थी।

शो में दिखाई अनसीन फोटो-

वायरल हो रहे वीडियो में दीपिका बताती हुई नजर आ रही हैं कि, ‘रणवीर कुछ लूज सा एक पैंट पहने हुए था और वो कुछ अजीब का डांस स्टेप कर रहा था। तभी बीच में उनका पेंट फरररररर करके फट गया तो मैंने अपने बैग से सुई धागा निकाला। सब लोग डांस कर रहे हैं और पार्टी के बीच में मैं उसका पैंट सिल रही थी।’ इतना ही नहीं दीपिका ने शो के दौरान रणवीर की पेट सिलते हुए की फोटो भी दिखाई। जिसमें वो वाकई रणवीर की पैंट सिलती दिखाई दे रही हैं।

कपिल शर्मा ने की दीपिका की तारिफ-

वहीं दीपिका पादुकोण को यह किस्सा सुनकर शो में आए सभी मेहमान ठहाके मारकर हंसते नजर आ रहे हैं। जबकि कपिल शर्मी दीपिका की तारिफ करते हुए भी दिखाई दिए। कपिल शर्मा ने कहा कि- ‘वाकई लकी हसबैंड हैं रणवीर सिंह’। मालूम हो कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में इटली जाकर एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। इस दौरान दोनों के परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त और रिश्तेदार ही मौजूद थे। शादी से पहले दीपिका और रणवीर एक दूसरे को छह सालों से डेट कर चुके थे।

अगर दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द दोनों कबीर खान की डायरेक्ट की हुई फिल्म स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म ’83’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा दीपिका ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटन में स्क्रिन शेयर करती हुई दिखाई देंगी। वहीं दीपिका शकुन बत्रा की अपकमिंग फिल्म के लिए शूटिंग करने वाली हैं, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आएंगे। वहीं खबरों की माने तो दीपिका शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘पठान’ में भी नजर आएंगी।