मॉडलिंग के दिनों में ऐसी दिखती थीं दीपिका पादुकोण, तस्वीरें देखकर पहचान पाना होगा मुश्किल

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण ने अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई है। यह हिंदी फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं। दीपिका पादुकोण भारतीय सेलिब्रिटीज में सबसे चर्चित और आकर्षक सेलिब्रिटी में से एक मानी जाती हैं। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 में डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन हुआ था। इनके पिता जी का नाम प्रकाश पादुकोण है, जो की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। दीपिका पादुकोण की मां का नाम उज्वला है। उनकी एक छोटी बहन भी है जिनका नाम अनीशा है। दीपिका पादुकोण अपना 35वां जन्मदिन मना रहीं हैं। आज हम आपको इनके जन्मदिन के अवसर पर इनकी मॉडलिंग की कुछ तस्वीरें दिखाएंगें और इनके जीवन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

दीपिका पादुकोण किशोरावस्था में राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी रही हैं परंतु यह फैशन मॉडल बनना चाहती थीं जिसकी वजह से दीपिका ने खेल में अपना करियर नहीं बनाया और यह फिल्मों में आ गईं। फिल्मों में इन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। दीपिका पादुकोण को आलोचकों के साथ-साथ जनता का भी खूब प्यार मिला है। वर्तमान समय में यह टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं और उनके चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है।

आपको बता दें कि जब दीपिका पादुकोण एक वर्ष की थीं तो उनका परिवार बेंगलुरु आ गया था। दीपिका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बेंगलुरु के सोफिया हाई स्कूल से की, इसके बाद उन्होंने माउंट कैरमल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। दीपिका पादुकोण नेशनल लेवल की बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं। महज 8 वर्ष की आयु में उन्होंने पहली बार एक ऐड फिल्म में काम किया था।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में यह बताया था कि “जब मैं खेलती थी तो ऐसा लगता था कि यह केवल इसलिए है, क्योंकि मेरे परिवार में इसे खेला जाता है।” दीपिका ने आगे बताया कि तब मैंने अपने पिता से पूछा कि अगर मैं खेलना छोड़ दूं तो? जब दीपिका के पिता ने यह बात सुनी तो उन्हें दुख पहुंचा लेकिन बाद में उनके पिता जी मान गए थे। दीपिका पादुकोण ने वर्ष 2004 में फुल टाइम मॉडलिंग करना शुरू किया। मॉडलिंग के दिनों में दीपिका पादुकोण कुछ ऐसा दिखती थीं। इन तस्वीरों में इनको पहचान पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

दीपिका पादुकोण ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में लिरिल साबुन के लिए एक ऐड फिल्म में काम किया था। इसी ऐड से उनको अच्छी खासी पहचान मिली थी। वर्ष 2005 में उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर सुमित वर्मा के लिए रैंप वॉक किया, फिर वर्ष 2006 में उन्होंने किंगफिशर कैलेंडर के लिए फोटोशूट किया था। धीरे-धीरे इनको और अधिक पहचान मिलने लगी। जब दीपिका पादुकोण मॉडलिंग के क्षेत्र में सफल हुईं तो बाद में इन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

दीपिका पादुकोण को वर्ष 2006 में सबसे पहले हिमेश रेशमिया के एल्बम “आप का सुरूर” में “नाम है तेरा” गाने में अवसर प्राप्त हुआ था।

दीपिका पादुकोण ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म “ओम शांति ओम” से की थी। इस फिल्म के अंदर उनके हीरो शाहरुख खान थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। यह सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म से दीपिका पादुकोण रातों-रात मशहूर हो गयीं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

आपको बता दें कि वर्ष 2018 में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ विवाह कर लिया। शादी से पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आखिर में इन दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। दीपिका इस समय एक शादीशुदा खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं।