दीपिका पादुकोण हर महीने कमाती हैं करोड़ों, इतनी है कुल संपत्ति, लग्जरी कारों की भी शौकीन हैं अभिनेत्री

बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक मानी जाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। यह एक बेहद उम्दा अभिनेत्री हैं। दीपिका पादुकोण ने अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। वह भारतीय सेलिब्रिटीज में सबसे चर्चित और आकर्षक सेलिब्रिटी हैं। दीपिका पादुकोण को अपने फिल्मी करियर में जनता का खूब प्यार मिला है। और इसी बदौलत आज उनका नाम टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। मौजूदा समय में दुनिया भर में उनके फैंस की संख्या करोड़ों में है।

दीपिका पादुकोण ने अपने जीवन में खूब नाम और पैसा कमाया है। आज दीपिका पादुकोण करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। इतना ही नहीं बल्कि अभिनेत्री लग्जरी कारों की भी शौकीन हैं। उनके पास कई महंगी महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह की पत्नी हैं। फैंस को इन दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आती है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को इंडस्ट्री के बेस्ट कपल की लिस्ट में रखा जाता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति कितनी है? वह हर महीने कितना कमा लेती हैं और उनके कार कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।

दीपिका पादुकोण हर महीने कमाती हैं 2 करोड़ रुपए

दीपिका पादुकोण ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में की हैं। फैंस इनकी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ इनकी खूबसूरती के भी कायल हैं। अगर हम दीपिका पादुकोण के हर महीने की आमदनी के बारे में बात करें तो अभिनेत्री 2 करोड़ रुपए हर महीने कमा लेती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका पादुकोण की सालाना आमदनी 24 करोड़ रूपए बताई जाती है।

225 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति की मालकिन हैं दीपिका पादुकोण

अगर हम दीपक दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति के बारे में बात करें तो एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 225 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति की मालकिन हैं। यह आंकड़ा साल 2021 का है। दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति में पिछले 3 सालों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है। जहां 2018 में अभिनेत्री की कुल संपत्ति 124 करोड़ रुपए थी। वहीं 2019 में दीपिका पादुकोण की संपत्ति बढ़कर 150 करोड़ रुपए हो गई।

वहीं अगर हम 2020 की बात करें तो इस वर्ष में भी उनकी संपत्ति में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला। जी हां, 2020 में कुल संपत्ति बढ़कर 198 करोड रुपए हो गई। और 2021 में उनकी कुल संपत्ति 225 करोड़ रुपए तक पहुंच गई यानी कि समय के साथ-साथ दीपिका पादुकोण की संपत्ति में भी जबरदस्त वृद्धि हो रही है।

दीपिका पादुकोण हैं लग्जरी गाड़ियों की शौकीन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को महंगी महंगी लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। अभिनेत्री के पास अच्छा खासा कारों का कलेक्शन है। दीपिका पादुकोण के पास ऑडी ए8 है, जिसकी कीमत 1.2 करोड़ रुपए के करीब बताई जाती है। इतना ही नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण के पास रेंज रॉवर, मर्सडीज बेंज और बीएमडब्ल्यू भी है।

आपको बता दें कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह 13 नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में विवाह के बंधन में बंध गए थे। इनकी शादी में सिर्फ उनके परिवार के कुछ लोग ही मौजूद थे।