आपकी पसंदीदा अभिनेत्री ने कितनी की है पढ़ाई? जानकर आपको नहीं होगा यकीन

बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती से सभी लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। अक्सर फैंस अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों के बारे में सब कुछ जानने को उत्सुक रहते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां है जिनकी अदाकारी की फैंस खूब तारीफ करते हैं। अगर इन अभिनेत्रियों का कभी इंटरव्यू होता है तो फैंस बेहद चाव से उनका इंटरव्यू देखते हैं परंतु आप लोगों ने गौर किया होगा कि अभिनेत्रियां इंटरव्यू के दौरान फर्राटे दार इंग्लिश बोलती हैं। फैंस को यह लगता है कि वह बहुत ज्यादा पढ़ी लिखी होंगी। उन्होंने दुनिया के सबसे शानदार स्कूल और कॉलेज से डिग्री हासिल की होगी परंतु आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में पढ़ाई और डिग्री से ज्यादा हुनर मायने रखता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड की कुछ मशहूर अभिनेत्रियों की पढ़ाई के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आखिर आपकी पसंदीदा अभिनेत्री कितनी पढ़ी-लिखी हैं, चलिए जानते हैं इसके बारे में……

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में एक अपनी अलग ही पहचान बनाई है। यह भारतीय सेलिब्रिटीज में सबसे चर्चित और आकर्षक सेलिब्रिटी मानी जाती हैं। दीपिका पादुकोण ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और लोग इनकी खूबसूरती के साथ-साथ इनकी एक्टिंग और डांस के भी दीवाने हैं। दीपिका पादुकोण ने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ग्रेजुएट भी नहीं हैं, इन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।

करिश्मा कपूर

90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में करिश्मा कपूर का भी नाम गिना जाता है। करिश्मा कपूर बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध खानदान कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। करिश्मा कपूर हिंदी सिनेमा जगत में अपने मजबूत प्रदर्शन के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि करिश्मा कपूर ज्यादा पढ़ी लिखी हुई नहीं हैं। करिश्मा कपूर सिर्फ पांचवी ही पास हैं।

सोनम कपूर

सोनम कपूर भारतीय फिल्म की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। यह अपनी फिल्मों से ज्यादा खुद के द्वारा दिए गए बयानों की वजह से भी चर्चा रहती हैं। सोनम कपूर एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अगर हम इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण की, उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने एडमिशन भी लिया था परंतु यह कभी कॉलेज नहीं गईं। सोनम कपूर ने पढ़ाई छोड़ फिल्मों में काम करने लग गईं।

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपने आपको स्थापित किया है। कंगना रनौत अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर हैं। कंगना अपने जबरदस्त एक्टिंग की वजह से बॉलीवुड की क्वीन भी कही जाती हैं। इसके अलावा कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज और ट्वीट के लिए भी जानी जाती हैं। अगर हम कंगना रनौत की पढ़ाई लिखाई के बारे में बात करें तो आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह 12वीं कक्षा में ही फेल हो गई थीं। स्कूल में फेल होने के बाद यह अपना करियर बनाने के लिए मुंबई शहर आ गई थीं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से की थी। बाद में लगातार फिल्मों काम मिलने की वजह से यह स्कूल नहीं गई थीं। आपको बता दें कि 12वीं के बाद आलिया भट्ट फिल्मों में काम करने लगीं।