Site icon NamanBharat

इस बिटिया ने परिवार के साथ-साथ जिले का नाम किया रोशन, अमेरिका में मिला 70 लाख का पैकेज

आजकल के समय में हर व्यक्ति एक कामयाब इंसान बनना चाहता है परंतु कामयाबी सिर्फ सोचने से नहीं मिलती है। उसके लिए दिन-रात कठिन मेहनत करनी पड़ती है। वैसे तो मेहनत सभी लोग करते हैं परंतु सभी लोग अपने जीवन में कामयाब नहीं हो पाते हैं। दरअसल, कामयाबी के मार्ग में बहुत से उतार-चढ़ाव आते हैं। जो कठिन परिस्थितियों को पार करता रहता है, उसको एक ना एक दिन कामयाबी जरूर मिलती है। मजबूत इरादों और सच्ची लगन से ही इंसान अपने जीवन में कामयाब हो सकता है।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं आजकल के जमाने में बेटियां भी बेटों से कम नहीं हैं। लड़कियां लड़कों के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। कई क्षेत्र में लड़कियां अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं। पढ़ाई लिखाई करने के बाद लड़कियां बड़े-बड़े पैकेज उठा रही हैं। ज्यादातर मामलों में लड़कियां बेटों से अच्छा रिजल्ट देती हैं। आज हम आपको एक ऐसी बिटिया के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसने अपने करियर में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है जिससे उसके माता-पिता गर्व महसूस कर रहे हैं। इस बिटिया ने अपने परिवार के साथ साथ जिले का नाम रोशन किया है।

दरअसल, हम आपको जिस लड़की के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं उस लड़की का नाम पूजा सिंह है। पूजा के पिताजी का नाम डॉ. सुरेंद्र सिंह है, जो पेशे से एक डॉक्टर हैं और उनकी तीन बेटियां हैं और एक बेटा है। डॉ. सुरेंद्र सिंह वैसे तो मऊ जिले के मधुबन तहसील के दुदारी गांव के रहने वाले हैं परंतु वह देवरिया के भुजौली कॉलोनी के महाराणा प्रताप नगर में अपने नए मकान में रहते हैं। आपको बता दें कि वह 2020 में रिटायर हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, उनकी नौकरी जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी पद के रूप में थी। उन्होंने कभी भी अपने बेटे और बेटियों में फर्क नहीं समझा था।

पूजा सिंह की मां गौरी बाजार ब्लॉक के करमेल उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। डॉ. सुरेंद्र सिंह ने अपनी तीनों बेटियों और बेटे को उच्च शिक्षा दिलाई है। उनकी तीनों बेटियां हमेशा से ही पढ़ाई में आगे रही हैं। आज उनकी सभी बेटियों ने अपने पिता का नाम रोशन किया है।

डॉ. सिंह की बड़ी बेटी डॉक्टर ज्योति सिंह चंडीगढ़ से पढ़ाई कर नेत्र चिकित्सक हैं और अब पति संग दिल्ली में रहती हैं। दूसरे नंबर की पूजा सिंह ने शहर के ही जीवन मार्ग सोफिया सेकेंडरी स्कूल से हाई स्कूल पास करने के बाद इंटर लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज से किया। इसके बाद पूजा ने जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। इसके बाद वह अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ साइंस करने गयीं।

पूजा सिंह को अब अमेरिका ने एक लाख अमेरिकी डॉलर यानि करीब 70 लाख रुपए के पैकेज पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर अपने यहां पर नौकरी दी है। वहीं तीसरे नंबर की बेटी विजया सिंह सीए करके गुड़गांव की एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्य कर रही हैं और डॉ. सिंह के सबसे छोटे पुत्र अनिकेत आनंद सिंह बीबीडी लखनऊ से बीबीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं। डॉ. सिंह का ऐसा कहना है कि उनकी तीनों बेटियां उनका अभिमान हैं। दूसरे नंबर की बेटी पूजा सिंह की उपलब्धि से उनके पिताजी का सिर और भी ऊंचा हो गया है। उनकी बिटिया ने परिवार के साथ साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

Exit mobile version