देवर की शादी में सड़क पर मस्त होकर भाभियों ने किया जबरदस्त डांस, आप भी देखिये ये वायरल वीडियो

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं भारतीय समाज में अगर कोई शादी होती है तो उसमें नाच-गाना जरूर किया जाता है। शादी में आए सभी बाराती और दोस्त-रिश्तेदार जमकर मौज-मस्ती करते हैं। अगर शादी में नाच गाना ना हो तो सारा मजा ही खराब हो जाता है। शादियों के अंदर ढोल की ताल और डीजे पर लोग जमकर नाच-गाना करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी हुई वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें से कुछ वीडियो देखकर लोग भावुक हो जाते हैं परंतु कुछ शादी के वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि लोग बार-बार उन वीडियो को देखना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस तरह के वीडियो देखते ही देखते वायरल भी हो जाते हैं।

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही शादी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि दूल्हे राजा घोड़ी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और भाभियां बारात में बेहद खुश नजर आ रही हैं। भाभियां अपने देवर की शादी में शानदार तरीके से डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वैसे देखा जाए तो भाभी और देवर का रिश्ता, एक ऐसा रिश्ता होता है जिसमें छेड़-छाड़ और हंसी मजाक चलता रहता है। देवर और भाभी किसी न किसी तरीके से एक-दूसरे से हंसी मजाक करते हुए नजर आ ही जाते हैं।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दूल्हा घोड़ी पर बैठा हुआ दिख रहा है। वहीँ दोनों भाभियां सड़क पर मस्ती में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। शादी का यह वीडियो इंस्टाग्राम रील्स पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप लोग देख सकते हैं कि दूल्हे राजा घोड़ी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूल्हे की भाभियां मस्ती में डांस करते हुए दिख रही हैं। दोनों ही भाभियों ने बहुत सुंदर लहंगा पहना हुआ है और मशहूर गाना “लो चली मैं अपने देवर की बारात लेके” पर दोनों भाभियां मस्ती में नाचती हुई नजर आ रही हैं।

आप लोग इस वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी भाभियों को नाचते हुए देख वह भी डांस करने लगता है। दूल्हा घोड़ी पर बैठा-बैठा अपने दोनों हाथ ऊपर करके नाचने लगता है। वीडियो में देख सकते हैं कि बारात में आए घर के बाकी लोग सज-धज कर वहीं खड़े होकर अपना ग्रुप फोटोशूट करवाने में काफी व्यस्त हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

आपको बता दें कि शादी का यह डांस वीडियो witty_wedding नाम के एक पेज पर साझा किया गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। हर किसी को दूल्हे की भाभियों का कुल अंदाज बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग देवर और भाभी की बॉन्डिंग का भी अंदाजा लगा रहे हैं। यूजर्स कमेंट कर भाभियों के डांस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

वैसे आप लोगों को यह वीडियो कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।