धनबाद में एक परिवार ने धूमधाम से मनाया पालतू कुत्ते का जन्मदिन, केक काटा, 350 लोगों को दी पार्टी: Video

कुत्ता एक पालतू जानवर होता है। सबसे ज्यादा लोग कुत्ता पालना पसंद करते हैं क्योंकि यह वफादार और विश्वासपात्र होता है। वैसे तो पालतू जानवर बहुत से हैं, परंतु कुत्ता ही इकलौता ऐसा जानवर है, जो समय पड़ने पर अपने मालिक के लिए अपनी जान भी दे सकता है। इसी वजह से मनुष्य सबसे पहले कुत्ता पालने का सोच विचार करते हैं। वहीं कुत्ते अपने मालिक से बहुत प्यार भी करता हैं और अपने मालिक के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। जब भी मालिक किसी मुसीबत में होता है, तो कुत्ता अपने मालिक की जान बचाने के लिए सबसे आगे रहता है।

हम सभी लोगों ने इंसानो और कुत्तों की सच्ची दोस्ती के कई किस्से-कहानियां सुनी हैं। वहीं कई वीडियोस भी देखें हैं। कुत्ते अपनी जान पर खेलकर इंसानों की जान बचाते हैं और इंसानों के लिए भी कुत्ते उनके अपने परिवार के सदस्य जैसे ही होते हैं। इसी बीच धनबाद, झारखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक परिवार ने धूमधाम से अपने पालतू कुत्ते का जन्मदिन मनाया। केक काटने से लेकर पार्टी तक का आयोजन किया।

परिवार ने धूमधाम से मनाया पालतू कुत्ते का जन्मदिन

दरअसल, आज हम आपको जिस खबर के बारे में बता रहे हैं, यह धनबाद, झारखंड से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यहां पर एक पालतू कुत्ते का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुमित्रा कुमारी और संदीप कुमार ने अपने 1 साल के पालतू कुत्ते जिसका नाम ऑस्कर है, उसका जन्मदिन बहुत ही शानदार तरीके से मनाया। पार्टी में केक काटा गया। इतना ही नहीं बल्कि सैकड़ों लोगों को दावत भी खिलाई गई। ऑस्कर के बर्थडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मालिकन सुमित्रा कुमारी के द्वारा ऐसा बताया गया कि वह धनबाद में नौकरी करती है। एक दिन मटकुरिया स्थित पेट्रोल पंप पर स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए जब वह रुकी तो एक छोटा सा कुत्ता उसके पैर के पास आ गया। पेट्रोल पंप मालिक से पूछने पर बताया गया कि इसका पूरा परिवार गाड़ी के नीचे आकर मर गया था, सिर्फ यही बचा हुआ है, जिसके बाद वह उस कुत्ते को अपने साथ लेकर घर आ गई थी और उसका नाम ऑस्कर रखा। ऑस्कर के 1 साल पूरा होने पर उसका जन्मदिन मनाया गया।

पूरा परिवार और आसपास के लोग ऑस्कर को बहुत प्यार करते हैं। उन सभी के लिए ऑस्कर बहुत लकी है। इसी वजह से उसके जन्मदिन पर दिल खोलकर खर्चा किया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि ऑस्कर के जन्मदिन के लिए सबको इनविटेशन कार्ड भी भेजा गया था और दावत में तकरीबन 350 लोग पहुंचे थे। ऑस्कर को 4500 रुपए का नया गाउन भी पहनाया गया था। केक काटने से पहले ऑस्कर की आरती भी की गई थी। ऑस्कर को एक सोने की चेन भी गिफ्ट की गई। उसके जन्मदिन में एक से बढ़कर एक गिफ्ट्स मिले।

ऑस्कर के बर्थडे का एक वीडियो हो रहा वायरल


सोशल मीडिया पर ऑस्कर के बर्थडे का एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला ऑस्कर की आरती उतार रही है और उसे बार-बार चूमती हुई दिख रही है। वीडियो में महिला को ऑस्कर के गले में सोने की एक चेन भी बांधते हुए देखा जा सकता है। वहीं ऑस्कर के आसपास भी बहुत से लोग खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

ऑस्कर के मम्मी-पापा ने उसका केक काटा और लोग ताली बजाते हैं। बर्थडे केक की आइसिंग पर ऑस्कर की पुरानी फोटो थी। मालिक संदीप कुमार ने कहा कि उन्होंने ऑस्कर के जन्मदिन को लेकर 2 महीने पहले से तैयारी की। सभी के सहयोग से जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया गया। उन्होंने बताया कि वह नोएडा में एक कंपनी में काम करते हैं।