धनतेरस 2020 : इस साल 12 या 13 नवम्बर किस दिन बन रहा है धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त ,जाने क्या खरीदना रहेगा सबसे शुभ

पूरे देश भर में इन दिनों साल का सबसे बड़ा पर्व दिवाली की तैयारियों की धूम मची हुई है और साल 2020 में दिवाली से पहले मनाये जाने वाले धनतेरस को लेकर लोगो के मन में भ्रम की स्थिति बनी हुई है और हर कोई ये जानना चाहता है की इस साल धनतेरस का शुभ त्यौहार किस दिन मनाना शुभ रहेगा और किस दिन धनतेरस की खरीददारी करना शुभ होगा |आज हम आपको बताने जा रहे है की ज्योतिष के अनुसार धनतेरस किस दिन मनाया जाना सबसे शुभ माना जायेगा और इसका सबसे शुभ मुहूर्त कौन सा है तो आइये जानते है |

ज्योतिष के अनुसार इस साल धनतेरस और छोटी  दीपावली एक साथ एक  ही दिन मनाई जाएगी  और इस वर्ष धनतेरस की शुरुआत  त्रयोदशी तिथि के अनुसार 12 नवम्बर की रात  9 बजकर 30 मिनट से होगा जो की शुक्रवार 13 नवम्बर शाम तक जारी  रहेगा और धनतेरस की पूजा करने का सबसे शुभ समय 13 नवम्बर को शाम 6 बजे के पहले तक यानि की 5 बजकर 59 मिनट तक ही रहेगा  और उसके उपरांत छोटी दिवाली अर्थात नरक चतुर्दशी की शुरुआत हो जाएगी |

बता दे 12 नवम्बर गुरुवार के दिन 9.30  बजे तक द्वादशी तिथि रहेगी और इस वजह से गुरुवार के दिन धनतेरस की पूजा करना शुभ नही रहेगा वही 12 नवम्बर गुरुवार को 9.30 बजे के बाद से ही त्रयोदशी तिथि लग जाएगी जो की 13 नवम्बर शाम को 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगी और इस त्रयोदशी तिथि और प्रदोष काल के एक साथ होने की वजह से इस साल 13 नवम्बर दिन शुक्रवार को ही धनतेरस का की पूजा करना गृह नक्षत्रों की गणना अनुसार बेहद शुभ फलदायी रहेगी |

आपको बता दे ज्योतिष के अनुसार धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी  तिथि के दिन मनाने का विधान है धनतेरस को त्रयोदशी तिथि के दिन मनाये जाने के कारण इसे धनत्रयोदशी के नाम से बिह जाना जाता है और इस दिन ज्योतिष के अनुसार धन से  जुड़ी वस्तुएं जैसे की सोना , चांदी,पीतल की बनी वस्तुएं खरीदना बेहद शुभ माना जाता है और इससे घर में धन समृधि बनी रहती है और माँ लक्ष्मी की असीम कृपा भक्तों पर बनी रहती है|

धनतेरस की पूजा करने के लिए कुछ शहरों के सबसे शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार से है जो,देखें

गुरुग्राम शाम 05:29 बजे से 05:59  तक शुभ मुहूर्त रहेगा

चंडीगढ़ शाम 05:30 बजे से 05:59 तक शुभ मुहूर्त रहेगा

कोलकाता शाम 04:58 बजे से 05:59 तक शुभ मुहूर्त रहेगा

मुंबई  शाम 06:01 बजे से 08:34 तक शुभ मुहूर्त रहेगा

बंगलुरू शाम 05:50 PM to 05:59 PM तक शुभ मुहूर्त रहेगा

अहमदाबाद शाम : 05:56 PM to 05:59 PM तक शुभ मुहूर्त रहेगा

नोएडा शाम : 05:32 PM to 05:59 PM तक शुभ मुहूर्त रहेगा

पुणे शाम 05:57 बजे से 05:59 तक तक शुभ मुहूर्त रहेगा

दिल्ली शाम 05:28 बजे से 05:59  तक शुभ मुहूर्त रहेगा

चेन्नई शाम 05:40 बजे से 05:59 तक शुभ मुहूर्त रहेगा

जयपुर शाम 05:37 बजे से 05:59 तक शुभ मुहूर्त रहेगा

हैदराबाद शाम 05:41 बजे से 05:59 तक शुभ मुहूर्त रहेगा

धनतेरस का पर्व क्यों मनाया जाता है

हिन्दू धर्म के अनुसार हर त्यौहार को मनाये जाने का अपना एक अलग ही महत्व है और वही  धनतेरस का पर्व हिन्दू धर्म में बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है और  धनतेरस का पर्व धन और आरोग्य से जुड़ा हुआ बेहद ही पावन पर्व है और इस दिन जहाँ धन और वैभव के लिए धन कुबेर जी की पूजा की मान्यता है वैह आरोग्य के वरदान हेतु धन्वन्तरी की पूजा की जाती है |धनतेरस के  दिन घर में  किसी  भी तरह का मूल्यवान वस्तु खरीदना बेहद ही शुभ  माना जाता है |

 

धनतेरस पर क्या खरीदना रहेगा  शुभ

धनतेरस पर आप अपने शक्ति अनुसार कोई भी मूल्यवान  वस्तु जैसे की सोने के आभूषण , चांदी के सिक्के ,पीतल ,स्टील के बर्तन आदि,गणेश लक्ष्मी की मूर्ति आदि कुछ भी खरीदना शुभ रहेगा |