Site icon NamanBharat

धनतेरस पर झाड़ू खरीदते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी

दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार है, जिसे हर्षोल्लास और बड़े ही धूमधाम के साथ लोग मनाते हैं। परंतु दिवाली से पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। देवताओं के प्रधान चिकित्सक भगवान धनवंतरि के जन्मोत्सव के रूप में धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस का त्यौहार 22 और 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर जो भी चीजें खरीदी जाती हैं, उसमें साल भर में तेरह गुने की वृद्धि हो जाती है। धनतेरस पर सोना-चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदने पर घर पर सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी का वास होता है।

धनतेरस पर सोना-चांदी और पीतल के बर्तन खरीदने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन बर्तन खरीदने से धन समृद्धि होती है। धनतेरस के दिन किए गए कुछ उपाय भी बहुत लाभकारी होते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन झाड़ू खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। झाड़ू को मां लक्ष्मी जी का रूप माना गया है। ऐसे में बहुत से लोग हैं, जो धनतेरस वाले दिन झाड़ू की खरीदारी करते हैं।

लेकिन धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने समय इसके कुछ नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी है अन्यथा माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होने के बजाय नाराज हो सकती हैं। तो चलिए इन नियमों के बारे में आपको बताते हैं।

धनतेरस के दिन न करें झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां

1. अगर आप धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने के लिए मार्केट जा रहे हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि झाड़ू का तिरस्कार भूलकर भी ना करें। धनतेरस के दिन खरीदी गई झाड़ू पर पैर नहीं लगाना चाहिए। इस दिन अगर झाड़ू खरीदा है, तो कभी भी खाली घर में नहीं लाना चाहिए।

2. अगर आप झाड़ू खरीद कर ला रहे हैं, तो उसके बाद आप झाड़ू के ऊपरी सिरे यानी कि पकड़ने वाले स्थान पर सफेद धागा बांध लीजिए। वहीं कभी भी धनतेरस पर सिंगल झाड़ू खरीद कर ना लाएं। हमेशा जोड़े में ही झाड़ू खरीद कर लाना चाहिए। बता दें कि एक साथ तीन झाड़ू खरीदना भी काफी शुभ माना गया है।

3. आप जो भी धनतेरस के दिन झाड़ू खरीद कर लाएं, तो उसे आप कभी भी खुले स्थान पर ना रखें। हमेशा झाड़ू को ढककर रखना चाहिए। अक्सर देखा गया है कि जब लोग नई झाड़ू खरीदकर ले आते हैं तो पुरानी झाड़ू को फेंक देते हैं परंतु आप भूलकर भी यह गलती ना करें। धनतेरस की शाम को पुरानी झाड़ू की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद नई झाड़ू की भी पूजा करें और घर में सुख-समृद्धि की प्रार्थना कीजिए।

4. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि पुरानी झाड़ू को भूलकर भी बिस्तर के नीचे या फिर किचन में नहीं रखना चाहिए। पुरानी झाड़ू में काला धागा बांधकर किसी ऐसे स्थान पर छुपा कर रख दीजिए, जहां पर लोगों की नजर ना पड़े। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

Disclaimer: यहां पर दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि namanbharat.co किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। 

 

 

 

Exit mobile version