धर्मेंद्र से लेकर अनिल कपूर तक, 60 की उम्र पार कर चुके ये बॉलीवुड एक्टर्स खुद को यूं रखते हैं फिट

बॉलीवुड के सितारे पर्दे पर अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करते हैं परंतु सिर्फ दमदार अभिनय करना ही काफी नहीं होता है बल्कि उनका शरीर से चुस्त रहना भी बहुत ही आवश्यक है। दर्शकों को बॉलीवुड स्टार गठे शरीर में ही पसंद आते हैं। शायद यही वजह है कि यह सितारे जमकर जिम में पसीना बहाते हैं और योग करते हैं।

हालांकि बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे बहुत से सितारे हैं जिन्होंने अपनी फिटनेस से दर्शकों को हैरान कर दिया है। उनकी फिटनेस देखकर असल उम्र का अंदाजा लगा पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। बॉलीवुड के ऐसे बहुत से सितारे हैं, जो अपनी फिटनेस का बखूबी तरीके से ख्याल रखते हैं। कई स्टार्स तो ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी बढ़ती उम्र को भी रोक दिया है।

चाहे 86 साल के धर्मेंद्र की बात कर लीजिए या फिर 65 साल के सनी देओल की, या फिर 67 साल के अनुपम खेर की। यह एक्टर्स उम्र के इस पड़ाव पर भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड के उन कुछ एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी उम्र 60 साल से अधिक हो चुकी है। लेकिन वह सुपर फिट दिखते हैं।

धर्मेंद्र

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को भला कौन नहीं जानता। इन्होंने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। धर्मेंद्र की उम्र 86 साल की हो चुकी है। एक जमाने में धर्मेंद्र अपनी फिटनेस और पर्सनालिटी के लिए चर्चित थे। धर्मेंद्र भले ही उम्र के इस पड़ाव पर पहुंच चुके हैं परंतु यह अपनी फिटनेस का भरपूर ख्याल रखते हैं। वह आए दिन अपने वर्कआउट वीडियोस और तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं, जिन्हें फैंस बहुत पसंद करते हैं।

अनिल कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर अपनी फिटनेस की वजह से बॉलीवुड में मशहूर हैं। अनिल कपूर की उम्र 65 साल से अधिक हो चुकी है परंतु इन्हें देख कर कोई भी इनकी असल उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। अनिल कपूर ना सिर्फ वर्कआउट करते हैं बल्कि आज भी बैलेंस्ड डाइट ही लेते हैं। अनिल कपूर अपनी फिटनेस का भरपूर ख्याल रखते हैं।

अनुपम खेर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर अपने करियर में अब तक 500 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। अनुपम खेर अपने अभिनय के अलावा अपनी फिटनेस को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अनुपम खेर की उम्र 66 साल की हो चुकी है। आज भी वह अपनी फिटनेस का भरपूर ख्याल रखते हैं। वह जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। अनुपम खेर आए दिन अपने वर्कआउट वीडियोस भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

पुनीत इस्सर

आप सभी लोग महाभारत धारावाहिक में दुर्योधन के किरदार से मशहूर हुए अभिनेता पुनीत इस्सर को तो अच्छी तरह जानते ही हैं। पुनीत इस्सर की उम्र 62 साल की हो चुकी है परंतु यह रेगुलर वर्कआउट करते हैं।

जैकी श्रॉफ

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जैकी श्रॉफ को “जग्गू दादा” के नाम से भी बुलाया जाता है। जैकी श्रॉफ की उम्र 65 साल की हो चुकी है परंतु इन्होंने अपनी फिटनेस गजब की बनाकर रखी हुई है। यह अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। वह घर में ही रोजाना वर्कआउट करते हैं।

सनी देओल

65 साल के सनी देओल को देखकर कोई भी उनकी असल उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। सनी देओल रेगुलर जिम में पसीना बहाकर अपने आपको फिट रखते हैं।

सुनील शेट्टी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दमदार अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी अपनी फिटनेस से अपनी उम्र को मात दे रखी है। सुनील शेट्टी की उम्र 60 साल से ऊपर की हो चुकी है परंतु इस उम्र में भी यह बहुत फिट दिखते हैं। सुनील शेट्टी की फिटनेस आज के युवा एक्टर्स से भी अच्छी है। सुनील शेट्टी रेगुलर जिम में घंटों पसीना बहाकर खुद को फिट रखते हैं।