महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई में समंदर किनारे लिया बेहद आलिशान घर ,पत्नी साक्षी ने तस्वीरे शेयर कर दिखाया घर की तस्वीरे

भारत के साथ साथ पूरे विश्व में अपनी कप्तानी के लिए मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज़ नही है| सारे देश में इनके लाखों- करोडो चाहने वाले मौजूद हैं| और इनकी खेल कला इतनी उम्दा है के इन्हें अक्सर हारा हुआ मैच टीम को जिताते हुए देखा गया है| इन्होने आज की तारिख में पूरे विश्व में भारतीय टीम को वो ओहदा दिलवाया है जिसके बारे में एक वक्त भारतीय खिलाडियों के लिए सोचना भी एक सपने सा था| इनके चाहने वालों से इन्हें कई सारे नाम या फिर टैग्स मिले हुए हैं जैसे कैप्टन कूल और माहि| पर बीते दिनों अपने फैन्स को इन्होने एक दुखद खबर भी दी है| ये खबर धोनी के सन्यास की है जो के इनके चाहने वालों के लिए काफी दुःख का विषय है|

वहीँ दूसरी तरफ अक्सर अपनी नीजी जिंदगी को लेकर भी धोनी चर्चाओं का विषय बने देखे जाते हैं| धोनी की पत्नी साक्षी भी सोशल मीडिया पर ख़ासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी और कप्तान धोनी से जुडी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं| 4 जुलाई, 2010 को एक दुसरे के हुए धोनी और साक्षी को आज एक साथ हुए 10 साल हो चुके हैं| आज इनके खुशहाल जीवन में एक बेटी भी शामिल हो गयी है जिसका नाम जीवा है|

बीते दिनों धोनी की वाइफ साक्षी नें कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिसके बाद एक बार फिर ये दोनों सुर्ख़ियों में नजर आये हैं| दरअसल धोनी नें एक बहुत ही बड़ा सा बंगला प्लान किया है जिसे इन्होने अपने मनमुताबिक डिजाईन करवाया है| बता दें के मुंबई में धोनी और साक्षी एक नया घर प्लान कर रहे है जो के अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है| हलान्ब्की इसकी कुछ झलकियाँ पत्नी साक्षी नें शेयर की हैं| दोनों जल्द इस नये घर में शिफ्ट होने वाले हैं और यहाँ की ख़ूबसूरती ऐसी है के बालकनी से समंदर का नजारा देखने को मिलता है|

मशहूर आर्किटेक्ट और डिज़ाइनर शांतनु गर्ग द्वारा पर्सनली डिजाईन किये गये इस घर की कुछ तस्वीरें साक्षी नें अपने इन्स्टाग्राम पर साझा की है जहाँ साक्षी नें साथ लिखा है- ‘मेरे सपनों की फाइनल कास्ट साक्षी और धोनी।’ बता दें के धोनी को कोरोना काल और लॉकडाउन के चलते बेटी जीवन और पत्नी साक्षी संग काफी सारा क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिला है आयर यही कारण है के इन्होने अपना यह नया घर भी प्लान कर लिया|

साथ ही धोनी का एक तकरीबन 7 एकड़ में फैला हुआ फार्महाउस भी है जो किसी पैलेस से कम नही लगता है| इनके इस फार्महाउस के चारों ओर गार्डन एरिया है और ये इनके घर के लुक को काफी अधिक बढ़ा कर दर्शाने का काम करता है| आज धोनी देश के एक जाने माने खिलाड़ी होने के साथ साथ एक प्यार करने वाले पित्य और एक लविंग एंड केयरिंग पति की भूमिका में भी खरे उतरे हैं| इतना ही नही धोनी और साक्षी की कहानी भी बिल्कुल फ़िल्मी लव स्टोरी जैसी ही थी|

एक इंटरव्यू के दौरान धोनी नें बताया था के कैसे एक कॉमन फ्रेंड के जरिये उनकी एक रेस्टोरेंट में साक्षी से मुलाकात हुई थी| साक्षी उन दिनों उसी रेस्टोरेंट में काम करती थीं|