धनिष्ठा नक्षत्र के साथ बना धृति योग, लक्ष्मी कृपा से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे काम

ग्रहों की लगातार बदलती चाल ब्रह्मांड में शुभ-अशुभ योग बनाते रहते हैं। जिसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन, व्यापार, परिवार, नौकरी में अच्छे नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। आपको बता दें कि आज घनिष्ठा नक्षत्र के साथ धृति योग बन रहा है, जिसका सभी राशियों को शुभ-अशुभ फल मिलेगा। आखिर इस योग की वजह से किन राशियों का शुभ समय आरंभ होगा और किसको कठिनाई हो सकती है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोग अपने कामकाज के सिलसिले में कोशिश लगातार जारी रखें। आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। पारिवारिक स्थितियों को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। इस राशि के लोग किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचे। नौकरी करने वाले लोग अपना अटका हुआ काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप किसी को भी पैसा उधार ना दीजिए अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को शुभ योग का अच्छा नतीजा मिलेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से कामकाज में आपको भारी मुनाफा मिल सकता है। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। कार्यस्थल में सहकर्मियों की पूरी सहायता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का व्यापार अच्छा चलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के करियर में बदलाव आने की संभावना बन रही है। मां लक्ष्मी की कृपा से किसी बड़े काम का आपको नतीजा मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवन साथी की सलाह आपके बेहद काम आएगी। यदि आप कहीं निवेश करते हैं तो यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। साझेदारी में आरंभ किया गया कार्य बेहतर साबित होने वाला है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक किसी नए प्रोजेक्ट की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। पुराने मित्रों की सहायता से आपको आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने कामकाज के तरीकों में सुधार करेंगे। कार्यस्थल में उच्च अधिकारी आपकी पूरी सहायता करने वाले हैं। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी अहम भूमिका रहने वाली है। आपका भाग्य हर मामले में साथ देगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का ज्यादातर समय सैर-सपाटे की योजना में व्यतीत होगा। मनोरंजन के कार्यो में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ेगा। आप किसी भी कामकाज में जल्दी बाजी ना करें अन्यथा आपके उतावलेपन की वजह से आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक मानसिक रूप से काफी तनाव महसूस करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको निराशा हाथ लग सकती है। परिवारिक माहौल ठीक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन सामान्य व्यतीत होने वाला है परंतु आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आपको धन की व्यवस्था करनी पड़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपना पढ़ाई में ध्यान दीजिए। किसी खास व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आप अपने दिल की बात जीवन साथी से शेयर कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस शुभ योग की वजह से बिजनेस में भारी मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। आर्थिक क्षेत्र में आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। बच्चों की सेहत में सुधार आने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। घर के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। पारिवारिक वातावरण में अशांति बनी रहेगी। आपको पारिवारिक मामलों में फैसला लेते वक्त समझदारी से काम लेना होगा। कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय आप लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को शारीरिक परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। किसी पुराने रोग की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। संतान को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोग किसी नए व्यापार की योजना बना सकते हैं, जिनमें मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। कई मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। आपको पैसों का उधार लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की संभावना बन रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के कार्य क्षेत्र में सुधार आने की संभावना बन रही है। आप अपने सभी जरूरी काम समय पर पूरे करेंगे। माता लक्ष्मी जी की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यालय में सहकर्मी और बॉस आपके कामकाज से काफी प्रभावित होंगे। घर-परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी, जिससे आपका मन बेहद खुश रहने वाला है। पत्नी का विशेष सहयोग मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक किसी बात को लेकर मायूस नजर आ रहे हैं। आप बेकार की चिंता मत लीजिए। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्य और संयम बनाए रखना होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। जीवन साथी का भरोसा जीतना बहुत ही जरूरी है, इसलिए आप अपने जीवनसाथी को समय जरूर दीजिए। इधर-उधर के कामों में अधिक धन खर्च हो सकता है। बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।